Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

पंजाब ने औद्योगिक विकास के लिए नये मौके तलाशने हेतु नयी टैक्रॉलॉजी ‘इंडस्ट्री 4.0’ को अपनाया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 06 Dec 2019

Last updated on: Dec 06, 2019, 00:00 IST

पंजाब द्वारा राज्य में उद्योग के विकास हेतु नये मौके तलाशने के लिए एक नयी औद्योगिक टैक्रॉलॉजी ‘इंडस्ट्री 4.0’ की शुरुआत कर दी है, जिसके द्वारा राज्य ने औद्योगिक क्रांति का हिस्सा बनकर तकनीकी निवेश के लिए नये रास्ते खोल दिए हैं।‘पंजाब: चेंजिंग गेयर फॉर उद्योग 4.0’ के विषय पर केंद्रित ‘प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन (पी.पी.आई.एस) 2019 के सैशन इंडस्ट्री 4.0 के लिए आधार बाँधते हुए, विज्ञान, टैक्रॉलॉजी और वातावरण विभाग के प्रमुख सचिव, आर.के वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक और व्यापार विकास नीति 2017 के अंतर्गत टैक्रॉलॉजी में निवेश और विकास की सुविधा प्रदान कर रही है जिससे राज्य को औद्योगिक क्रांति की गतिशीलता का साथी बनाया जा सके।सैशन के दौरान पैनल के सदस्यों में पी.टी.सी. और आई.ओ.टी./ए.आई. बिजऩेस के इंडिया हैड राज किरण, आई.एस.बी. मोहाली के सीनियर एसोसिएट डीन चंदन चौधरी, डायरैक्टर ऑटोमेशन इंडस्ट्री एसोसिएशन अनूप वाधवा, वीपी-इकौ स्ट्रकचर एंड डिजिटल और स्कैनाइडर इलेक्ट्रिक के पंकज गोयल शामिल थे। पैनल के सदस्यों ने अपने विचार साझे किये और उन्होंने टैक्रॉलॉजी संबंधी बात की जीनका प्रयोग उद्योग द्वारा उत्पादन / गुणवत्ता की वृद्धि आदि के लिए किया जा सकता है।

एम.एस.एम.ईज़ पर ध्यान केंद्रित करते हुए पैनलिस्टों ने इस बात की प्रशंसा की और कि पंजाब राज्य की आर्थिकता के विकास में लगभग 2 लाख एम.एस.एम.ईज़ और लगभग 500 बड़ी और मध्यम औद्योगिक इकाईयों का योगदान है। उन्होंने कहा कि मज़बूत टेक्स्टाईल, फूड प्रोसेसिंग और लाईट इंजीनियरिंग सैक्टरों की मौजुदगी औद्योगिक दृष्टि से एक बढिय़ा प्लेटफार्म बनाती है।इंडस्ट्री 4.0 की धारणा उन्नत टैक्रॉलॉजियों और शारीरिक उत्पादन तत्वों के एकीकरण द्वारा निर्माण प्रक्रिया के आधूनिकीकरण पर केंद्रित है। यह संचार, आई.टी., डाटा, भौतिक तत्व आदि की एक ही समय में प्रयोग द्वारा एक पूरी डिजिटल चेन वैल्यू तैयार करता है।स्वराज ट्रैक्टर के सी.ई.ओ. श्री हरीश चवन ने अपने तजुर्बे साझे करते हुए उद्योग की वृद्धि के लिए नवीनतम टैक्रॉलॉजी को उत्साहित करने, विशेष कर आसान व्यापार के लिए एम.एस.एम.ईज़ और राजय सरकार द्वारा किये प्रयासों के लिए पंजाब सरकार की प्रशंसा की।के.पी.एम.जी. के हिस्सेदार श्री सुशांत राबरा ने 80 के करीब प्रमुख व्यक्तियों की सक्रिय भागीदारी के साथ सैशन का संचालक प्रभावशाली ढंग से किया इन 80 व्यक्तियों में एम.एस.एम.ईज़, आई.आई.टी., रोपड़, थापर यूनिवर्सिटी, चितकारा यूनिवर्सिटी के प्रमुख व्यक्ति और उद्योग 4.0 क्षेत्र के माहिर शामिल थे। अंत में पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के सचिव श्री करुनेश गर्ग ने सैशन के दौरान उपस्थित पैनलिस्टों और अन्य शख्सियतों का धन्यवाद किया।इस मौके पर अन्यों के अलावा श्रीमती विनी महाजन, ए.सी.एस., उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रमोशन के सी.ई.ओ. श्री रजत अग्रवाल, ए.एम.डी. श्री विनीत कुमार, उद्योग एवं वाणिज्य के डिप्टी डायरैक्टर विश्व बंधु मौजूद थे।

 

Tags: Punjab Investors Summit

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD