Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

थावरचंद गहलोत ने दिव्यांगजनों के लिए आयोजित विशेष रोजगार मेले ‘सशक्त दिव्यांग’ का दौरा किया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Nov 2019

Last updated on: Nov 13, 2019, 00:00 IST

केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावचंद गहलोत ने आज नई दिल्ली में लाडली फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘सशक्त दिव्यांग – दिव्यांगजनों के लिए विशेष रोजगार मेले का अभिनव कार्यक्रम’ में हिस्सा लिया। इस अवसर पर दिव्यांगजन अधिकारिता विभाग की सचिव श्रीमती शकुंतला डी. गामलिन भी उपस्थित थीं। दिव्यांगजनों को समान अवसर और रोजगार प्रदान करने के सम्बंध में कई संगठनों और निजी संस्थानों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया।श्री थावरचंद गहलोत ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत दिव्यांगजन अधिकारिता विभाग दिव्यांगजनों के कल्याण के प्रति समर्पित है तथा पिछले साढ़े पांच वर्षों के दौरान विभाग ने कई कदम उठाए हैं। दिव्यांगजनों से संबंधी अधिनियम देश भर के दिव्यांगजनों को सशक्त बनाता है तथा इसके तहत दिव्यांगजनों की श्रेणियों की संख्या 7 से बढ़ाकर 21 कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इसके कारण दिव्यांगजनों के लिए योजनाओं का दायरा बढ़ गया है। दिव्यांगजनों को अब सभी सरकारी शिक्षा संस्थानों तथा सभी सरकारी नौकरियों में उचित आरक्षण मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान दिव्यांगजनों ने सात गिनीज विश्व रिकॉर्ड कायम किए हैं।

 

Tags: Thaawar Chand Gehlot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD