Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

बलबीर सिंह सिद्धू ने 519 कम्यूनिटी हैल्थ अफसरों को दिए नियुक्ति पत्र

हैल्थ और वैलन्नैस केन्द्रों को टैली -मैडीसन नैटवर्क सिस्टम के साथ जोड़ा जाएगा

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 31 Oct 2019

Last updated on: Oct 31, 2019, 00:00 IST

राज्य के ग्रामीण इलाकों में मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के मंतव्य से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने आज 519 कम्यूनिटी हैल्थ अफसरों को पंजाब हैल्थ सिस्टम कोर्पोरेशन के ऑडीटोरियम में आयोजित समागम में नियुक्ति पत्र दिए।इस अवसर पर संबोधन करते हुए स. बलबीर सिंह सिद्धू ने नव-नियुक्त अफसरों को हैल्थ और वैलन्नैस केन्द्रों में जिम्मेदारियों के साथ स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए कहा है। उन्होंने सी.एच.ओज़. को बधाई देते हुए कहा कि लोगों का सरकारी संस्थाओं में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना अत्याधिक लाजि़मी है और इसको केवल दृढ़ता और समर्पण की भावना के साथ ही हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति विशेष ध्यान दिया जा रहा है और जिसके लिए सरकार द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य प्रोग्राम और स्कीमों की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि हैल्थ और वैलन्नैस केन्द्रों में कम्यूनिटी हैल्थ अफ़सर के साथ मल्टी-पर्पज़ हैल्थ वर्करज़ और आशा वर्करज़ की टीम की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि इन नव-नियुक्त अफसरों को इगनो में 6 महीने का विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है। 

जि़क्रयोग्य है कि राज्य में 861 सब सैंटरों को हैल्थ और वैलन्नैस केन्द्रों में तबदील कर दिया गया है और 422 कम्यूनिटी हैल्थ अफसरों की तैनाती भी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अब सरकार के पास इन केन्द्रों का संचालन करने के लिए 941 कम्यूनिटी हैल्थ अफ़सर मौजूद हैं।स. बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि अगले पड़ाव में हैल्थ और वैलन्नैस केन्द्रों को अपनी तरह के पहले टैली-मैडीसन नैटवर्क सिस्टम के साथ जोड़ा जायेगा, जिससे मरीज़ों को मल्टी-स्पैशलिटी अस्पतालों और मैडीकल कॉलेजों के माहिर डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि हर महीने केन्द्रों में लगभग 1 लाख मरीज़ों का इलाज किया जा रहा है और अब तक 23 लाख मरीज़ों को निवारक और उपचारात्मक बीमारियों सम्बन्धी इलाज मुहैया करवाया गया है।स्वास्थ्य मंत्री ने इस प्रोग्राम सम्बन्धी और जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने क्रमवार सभी 2650 सब- सैंटरों को हैल्थ और वैलन्नैस केन्द्रों में तबदील करने के लिए 2021 का लक्ष्य निर्धारित किया है।अन्यों के अलावा इस मौके पर सचिव /मिशन डायरैक्टर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कुमार राहुल, मैनेजिंग डायरैक्टर पंजाब हैल्थ सिस्टम कोर्पोरेशन मनवेश सिंह सिद्धू, राजनैतिक सचिव / स्वास्थ्य मंत्री हरकेश चंद शर्मा, डायरैक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डायरैक्टर अवनीत कौर, डायरैक्टर स्वास्थ्य कल्याण रीटा भारद्वाज, ओ.एस.डी. / स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलविन्दर सिंह, डॉ. अरीत कौर, सिविल सर्जन मोहाली मनजीत सिंह और अन्य सीनियर अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD