Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

स्वास्थ्य मंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए स्पैशलिस्ट डॉक्टरों समेत 3 मैडीकल राहत वैनों को रवाना किया

Listen to this article

5 Dariya News

मोहाली , 29 Aug 2019

Last updated on: Aug 29, 2019, 00:00 IST

आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री पंजाब बलबीर सिंह सिद्धू ने मोहाली के सिविल अस्पताल से बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए 3 मैडीकल राहत वैनों को रवाना किया। इन वैनों में मैडीकल स्पैशलिस्ट, चमड़ी रोगों के माहिर और गायनी के मैडीकल अधिकारियों के अलावा पैरा-मैडीकल स्टाफ की टीमें भी भेजी गई हैं।स. बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि यह मैडीकल राहत वैनें रोपड़, जालंधर और कपूरथला के बाढ़ प्रभावित गाँवों में पीडि़त मरीज़ों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाना यकीनी बनाऐंगी जिसके लिए वैनों के साथ सपैशलिस्ट डॉक्टरों को भी तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि मैडीकल कैंपों में मिलने वाली दवाओं के अलावा हर वैन में 5000 व्यक्तियों और लगभग 2000 बच्चों को इलाज सुविधाएं देने के लिए विभिन्न दवाएँ हैं और पानी की बीमारियों को रोकने के लिए 2 लाख क्लोरीन की गोलियाँ भी भेजी गई हैं।स्वास्थ्य मंत्री ने आगे मैडीकल कैंपों की जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 18 अगस्त से लेकर 28 अगस्त तक 8 जि़लों में लगवाए मैडीकल कैंपों में लगभग 17,000 मरीजों की जांच की जा चुकी है और इन मरीजों में पाए गए बुख़ार, दस्त, उल्टी, चमड़ी और अन्य रोगों सम्बन्धी इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा साँपों के डंक, कुत्तों के काटने और अन्य जानवरों के काटने पर बचाव के लिए वैक्सीन भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुहैया करवाई जा रही है।स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बाढ़ों के कारण मच्छरों से होने वाली बीमारियों को पुख्ता ढंग से निपटने के लिए 74 वैकटर बोर्न टीमों का गठन किया गया है जो ठहरे पानी वाले स्थानों पर लारवीसाईड और कीटनाशक दवाओं का छिडक़ाव कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें शहरों और गाँवों में स्थानीय निकाय और ग्रामीण विकास विभाग के साथ मिलकर संयुक्त रूप में काम कर रही हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी प्रभावित जि़लों में बरसाती पानी/बाढ़ों के खड़े पानी में से पीने के पानी के तुरंत सैंपल लेने के लिए हिदायत भी जारी की गई है।उन्होंने बताया कि जालंधर और कपूरथला के ज़्यादा प्रभावित इलाकों को कवर करने के लिए पहले ही प्रति गाँव क्रमवार 20 और 21 मैडीकल मोबायल टीमें तैनात की गई हैं और सिविल सर्जनों को मैडीकल कैंपों के काम-काज पर निजी तौर पर नजऱ रखने के निर्देश दिए गए हैं।स. बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा पहले ही लगभग 60 लाख क्लोरीन की गोलीयां खरीदी गई थी और अब बाढ़ों की स्थिति को देखते हुए 17 लाख और क्लोरीन की गोलियों की खरीद की गई है। दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों में ऐंबूलैंसों का प्रबंध किया गया है जिससे गंभीर मरीजों को सरकारी अस्पतालों में ले जा कर इलाज किया जा सके।उन्होंने लोगों से अपील की कि बाढ़ों में नुकसाने गए क्षेत्रों में किसी भी तरह की स्वास्थ्य सुविधा लेने के लिए टोल फ्री नंबर 104 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD