Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया

 

भारतीयों ने विकास के लिए अपनी यात्रा शुरू कर दी है : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पेरिस , 23 Aug 2019

Last updated on: Aug 23, 2019, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विश्वास जताया कि भारत ने विकास की दिशा में अपनी यात्रा शुरू कर दी है। मोदी ने यहां यूनेस्को मुख्यालय में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, “मैं आज विश्वास के साथ कह सकता हूं कि 130 करोड़ भारतीयों ने विकास के लिए अपनी यात्रा शुरू कर दी है। हमें जो जनादेश मिला है, वह महज सरकार चलाने के लिए नहीं है, बल्कि एक नए भारत के निर्माण के लिए है।”उन्होंने कहा कि जब वह चार साल पहले फ्रांस आए थे, तो उन्होंने वादा किया था कि देश विकास के लिए रास्ता तय करना शुरू करेगा।उन्होंने कहा, “मैं भारतीयों के उस समुदाय से नहीं हूं जो वादे भूल जाते हैं। मैं वह हूं जो लोगों से किए गए अपने खुद के वादों की याद दिलाता हूं।”मोदी ने कहा, “मैं एक फुटबॉल प्रेमियों के देश में आया हूं। एक ऐसा देश जो गोल (लक्ष्य) के महत्व को अच्छी तरह से समझता है। पिछले पांच वर्षों में हमने एक साथ वे गोल (लक्ष्य) निर्धारित किए हैं, जिन्हें पूरा करना असंभव माना जाता था।”इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यहां एक स्मारक का भी उद्घाटन किया, जिसका निर्माण उन भारतीयों को श्रद्धांजलि देने के लिए किया गया है, जिन्होंने 1950 और 1966 में एयर इंडिया के दो विमान हादसों में अपनी जान गंवाई थी।उन्होंने कहा, “मैं भारत के महान परमाणु भौतिक वैज्ञानिक होमी भाभा सहित उन सभी को सलाम करता हूं, जिन्होंने फ्रांस के सेंट जेरवाइस में एयर इंडिया के विमान दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी थी।”

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD