Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा

 

उप्र की छवि बदली, उद्योगपति निवेश कर रहे : योगी आदित्यनाथ

Listen to this article

5 Dariya News

लखनऊ , 28 Jul 2019

Last updated on: Jul 28, 2019, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि सरकार की कोशिशों की बदौलत प्रदेश में आज निवेश का माहौल बना है। उद्योगपति निवेश के लिए राज्य में आ रहे हैं। प्रदेश की छवि बदल रही है। मुख्यमंत्री योगी ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी- 2 को संबोधित करते हुए कहा कि आज सुशासन का प्रतिफल उप्र में देखने को मिल रहा है। यहां की छवि बदलने के कारण निवेशक आ रहे हैं।उन्होंने कहा, "अमित शाह जी का गृहमंत्री बनने के बाद प्रथम प्रदेश आगमन है और ये ऐतिहासिक क्षण है, राज्यपाल राम नाइक जी का भी अभिनन्दन करता हूं, एक अभिभावक के रूप में उनका मार्गदर्शन मिलता रहा है।"उन्होंने कहा कि "उद्यमियों का स्वागत करता हूं, पिछले 15 वर्षों में यूपी के लिए लोगों के मन में गलत अवधारणा थी, देश को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में प्रदेश की एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की भूमिका होगी।"योगी ने कहा कि उन्होंने 16 फोकस सेक्टर की पॉलिसी बनाईं हैं, इनके अलावा तीन सेक्टरों की और पॉलिसी जल्द ही आपके सामने आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश हर एक निवेशक का स्वागत करेगा ,पूर्ववर्ती सरकारों में जो उनके लिए घोषणाएं की गई हैं उनको भी पूरा करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि आज प्रदेश वासियों के तीन लाख नौजवानों के लिए रोजगार की संभावना प्राप्त होने जा रही हैं।योगी ने कहा, "हमें जब भी लगता था कोई बाधा होगी तब अमित शाह जी कहते थे नेक नीति से बढ़िए सफलता अवश्य प्राप्त होगी।"योगी ने कहा, "उत्तर प्रदेश आज हर एक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, 65,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास करने के लिए आज अमित शाह जी आए हैं। उनके पास प्रदेश में रोजगार, कानून व्यवस्था और हर एक क्षेत्र में सम्भावना की जानकारी है।"

 

Tags: Yogi Adityanath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD