Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

सुरजीत पातर द्वारा कला भवन में हस्त निर्मित कलाकृतियां ‘गुड्डियाँ पटोले’ की प्रदर्शनी का उद्घाटन

डा. दविन्दर कौर ने लुप्त हो रही कला को सँभालने का प्रयास किया-पातर

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Jul 2019

Last updated on: Jul 19, 2019, 00:00 IST

पंजाब कला परिषद् द्वारा पंजाबी लोक कला की ख़ास विभिन्नता और हस्त निर्मित कलाकृतियां ‘गुड्डियाँ पटोले’ की प्रदर्शनी डा. दविन्दर कौर द्वारा कला भवन में लगाई गई जिसका उद्घाटन कला परिषद् के चेयरमैन सुरजीत पातर ने किया। स्वागती शब्द परिषद् के सचिव जनरल लखविन्दर जौहल ने कहे।डा. सुरजीत पातर ने कहा कि यह लोक परंपरा गाँवों में किसी समय पर पूर्ण रूप में प्रचलित हुआ करती थी और बीते समय का जि़क्र करना हमारे लिए आज अहम हो गया है। डा. पातर ने लुप्त हो रही इस लोक कला का पुनर्जीवन करने पर डा. दविन्दर कौर को बधाई दी और आशा जताई कि भविष्य में भी वह अपनी हस्त कला के प्रति दिल से काम करेंगे। इस प्रोग्राम के कनवीनर डा. निर्मल जौढ़ा ने मंच संचालन करते हुए डा. जौढ़ा की हस्त निर्मित कलाकृतियों संबंधी रौशनी डाली। इस प्रदर्शनी में पंजाब के गाँवों से सम्बन्धित लड़कियों द्वारा बनाई जातीं गुड्डियाँ और पटोलों की नुमाईश दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। रंग-बिरंगे कपड़ों, गोटों, फुलकारीयों और फूलों से सजे गुड्डे-गुड्डियों ने लोगों का मन मोह लिया। कला परिषद् द्वारा डा. दविन्दर कौर को फुलकारी और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जसमेर सिंह दीपक शर्मा चनारथल, सतनाम चाना, एल.आर नय्यर सहित मशहूर हस्तियाँ उपस्थित थीं।

 

Tags: Cultural

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD