Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें कथित फोरेंसिक रिपोर्ट द्वारा भगवंत सिंह मान को बदनाम करने की बादल गैंग की चाल नाकाम, जत्थेदार को अकाली दल के राजनीतिक मोहरे के तौर पर काम नहीं करना चाहिए : बलतेज पन्नू नरेंद्र मोदी और रॉबर्ट फिको ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए नया रोडमैप तैयार किया कविन्द्र गुप्ता और अर्जुन राम मेघवाल ने ‘न्याय प्रबोधः न्याय के प्रति जागृति’ अभियान का शुभारंभ किया उमर अब्दुल्ला ने शुरू की मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग पहल मध्य प्रदेश में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर : सीएम मोहन यादव आप के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं जसवीर सिंह गढ़ी : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग स्वस्थ आयु के लिए योग, पीढ़ियों के स्वास्थ्य, गरिमा और कल्याण के लिए एक वैश्विक आह्वान : प्रतापराव जाधव मौली जागरां डिस्पेंसरी में विशेष टीबी-एचआईवी जांच शिविर आयोजित महिला अंडर-20 हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप 2026 से पूर्व उपायुक्त चंडीगढ़ ने टीम इंडिया का बढ़ाया उत्साह पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर बढ़ी चर्चा, पहली बार साथ नजर आएंगे जय रंधावा और शहनाज़ गिल पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा : सुवेंदु अधिकारी शिलांग में पूर्वोत्तर भारत इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2026 का नितिन गडकरी ने किया शुभारंभ धरना, प्रदर्शन और रैली करने पर रोक लगाना बीजेपी सरकार का तुगलकी फरमान : चौधरी अभय सिंह चौटाला बीकानेर में कार-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, एक बालिका गंभीर रूप से घायल कार्गो-एमआरओ केंद्र बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर : योगी आदित्यनाथ जनजातीय संग्रहालय, केलांग में आज जिला लाहौल-स्पीति के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण आयोजित रॉबर्ट फिको ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम मोदी को बधाई दी सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट आम आदमी पार्टी के परिवार का हुआ विस्तार

 

नरेन्‍द्र सिंह तोमर ने श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के अंतर्गत अनुभव साझा करने के बारे में राष्‍ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया

एसपीएमआरएम को श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और ग्रामीण-शहरी विभाजन को कम करने के उनकी दूरदर्शिता पर आधारित विकास करना चाहिए : श्री तोमर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Jun 2019

Last updated on: Jun 24, 2019, 00:00 IST

केन्‍द्रीय ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर ने आज ग्रामीण विकास राज्‍य मंत्री साध्‍वी निरंजन ज्‍योति, रॉबर्ट्सगंज के सांसद श्री पकौदी लाल कोल और ग्रामीण विकास सचिव श्री अमरजीत सिन्‍हा के साथ श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन (एसपीएमआरएम) के अंतर्गत अनुभव साझा करने के बारे में एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन किया। एसपीएमआरएम नवपरिवर्तन और समेकित तथा समावेशी ग्रामीण विकास को प्रोत्‍साहन देकर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए भू-स्‍थानिक क्‍लस्‍टर आधारित एकीकृत विकास पर ध्‍यान देता है।श्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर ने भाग ले रहे प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि एसपीएमआरएम ग्रामीण इलाकों की जीवन शैली में सुधार करेगा। श्री तोमर ने जोर देकर कहा कि एसपीएमआरएम को श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और ग्रामीण-शहरी विभाजन को कम करने के लिए उनके दूरदर्शिता पर आधारित विकास पर ध्‍यान देना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि प्रत्‍येक मिशन के लिए धनराशि की आवश्‍यकता होती है, लेकिन मिशन की सफलता समुदाय और उसके स्‍वामित्‍व पर समान रूप से निर्भर करती है। उन्‍होंने सलाह दी कि ग्रामीण-शहरी पलायन को कम किया जा सकता है, यदि हम इन क्‍लस्‍टरों में रोजगार, शिक्षा और मूलभूत सुविधाएं प्रदान करें। उन्‍होंने बाजार से जुड़े कौशल विकास पर जोर दिया और कहा कि विषय आधारित क्‍लस्‍टरों को विकसित किया जाना चाहिए, जिससे उद्यम संबंधी कौशल को और क्‍लस्‍टर की क्रय शक्ति को प्रोत्‍साहन मिलेगा।श्री तोमर ने जोर देकर कहा कि सफाई और स्‍वच्‍छ वातावरण को प्रदान करने में स्‍वच्‍छता प्रमुख भूमिका निभाती है और इसे समुदाय की भागीदारी की मदद से तथा एक जन आंदोलन बनाकर किया जा सकता है। उन्‍होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्‍वच्‍छ भारत अभियान की सराहना की क्‍योंकि इससे स्‍वच्‍छता में बड़े पैमाने पर सुधार लाने में मदद मिली है। 

उन्‍होंने बताया कि विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन द्वारा 2018 में कराए गए अध्‍ययन के अनुसार तीन लाख बच्‍चों को पेचिश से बचाया जा सका, क्‍योंकि 2015 में कराए गए अध्‍ययन की तुलना में स्‍वच्‍छता की स्थिति में सुधार आया। उन्‍होंने जोर देकर कहा कि इन क्‍लस्‍टरों में स्‍वच्‍छता का कार्य शुरू किया जाना चाहिए।राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि लोगों की सहभागिता के लिए निरंतर प्रयास किए गए है। इस कारण ग्रामीण आबादी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हुई है। सरपंच, भारत सरकार और ग्रामीण आबादी के बीच कड़ी का काम करते है। ग्रामीण-शहरी क्लस्टरों में विकास योजनाओं से रोजगार के अवसरों का सृजन होगा और ग्रामीण पलायन में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले क्लस्टर को पुरस्कार दिया जाना चाहिए, ताकि यह दूसरे क्लस्टरों के लिए प्रेरणादायक साबित हो। उन्होंने रोजगार आधारित कौशल विकास पर जोर दिया।संसद सदस्य श्री पकौदी लाल कोल ने कोडई क्लस्टर में हुए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मूलभूत अवसंरचना सुविधाएं बेहतर हुई है। यह क्लस्टर पहले अंधेरे से घिरा रहता था। इस कार्यक्रम से बिजली आपूर्ति की सुविधा मिली है और यह क्षेत्र प्रकाशित हुआ है।ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव श्री अमरजीत सिन्हा ने कार्यशाला के आयोजन की सराहना की। इस कार्यशाला में निर्वाचित प्रतिनिधि अपने क्षेत्र में रर्बन मिशन के तहत विकास कार्यों के संदर्भ में अपने अनुभव साझा कर रहे हैं। श्री सिन्हा ने कहा कि अध्ययन से पता चलता है कि कृषि विनिर्माण सामग्री का 50 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पादन किया जाता है।

 ग्रामीण क्षेत्र, सेवा क्षेत्र में 20 प्रतिशत का योगदान देते है। क्लस्टरों की 75 प्रतिशत आबादी गैर-कृषि कार्य करती है।आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मिजोरम, छत्तीसगढ़, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, उत्तराखंड, केरल, नगालैंड, कर्नाटक, हरियाणा और मध्य प्रदेश के निर्वाचित प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा किए। प्रतिभागियों ने कहा कि मिशन के तहत अवसंरचना का विकास हुआ है और इसके साथ ही खाद्य प्रसंस्करण, बेकरी उद्योग, परिधान विनिर्माण, ई-रिक्शा सेवा, कृषि उपकरण बैंक जैसी गतिविधियों से लोगों की आय में वृद्धि हुई है। कई राज्यों ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन गतिविधियों के क्रियान्वयन और प्रभाव के बारे में जानकारी दी। इस बैठक में 275 प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिसमें 80 निर्वाचित प्रतिनिधि शामिल हैं।एसपीएमआरएम का लक्ष्य है- मूलभूत सुविधा प्रदान करने के साथ आर्थिक विकास की गतिविधियां। मिशन का उद्देश्य 300 क्लस्टरों में समग्र विकास करना है। इनमें से 279 क्लस्टरों को एकीकृत क्लस्टर कार्य योजना के तहत मंजूरी दी गई है। इन 279 क्लस्टरों के लिए अनुमानित निवेश 26,258 करोड़ रुपये है। इस धनराशि में से 5,150 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके है जिसमें 800 करोड़ रुपये का क्रिटिकल गैप फंडिग शामिल है। क्लस्टर की मूल सुविधाओं में शामिल हैं- सभी घरों को 24/7 जलापूर्ति, आवास तथा क्लस्टर स्तर पर ठोस और द्रव अपशिष्ट प्रबंधन सुविधाएं, ग्रामीण सड़कें, यातायात सुविधाएं आदि। छोटे और मध्यम स्तर के उद्यमों को प्रोत्साहित करने के लिए क्लस्टरों में कृषि सेवा व प्रसंस्करण, पर्यटन, कौशल विकास आदि क्षेत्रों को भी शामिल किया गया है।  

 

Tags: Narendra Singh Tomar , Niranjan Jyoti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD