Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें दीपक चनारथल पंजाब के 50 शक्तिशाली व्यक्तियों में शामिल सी जी सी झंजेडी कैंपस में स्मार्ट जीवन और सफलता की रणनीतियों पर एक गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन सेक्टर 20 डी, चंडीगढ़ में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का सफल आयोजन बेला फार्मेसी कॉलेज के विद्यार्थियों की स्वर्ण मंदिर यात्रा अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा

 

ज्ञानपीठ विजेता, बहुभाषी अभिनेता गिरीश कर्नाड नहीं रहे

Listen to this article

5 Dariya News

बेंगलुरू , 10 Jun 2019

ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता, बहुभाषी विद्वान, कुशल नाटककार, पटकथा लेखक, अभिनेता, निर्देशक और भारत के सांस्कृतिक परिदृश्य में विराट व्यक्तित्व की छवि रखने वाले गिरीश कर्नाड का सोमवार को यहां के उनके आवास पर निधन हो गया। वह 81 साल के थे।कर्नाटक के मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "कर्नाड का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण सुबह करीब 8.30 बजे अपने घर में निधन हो गया।"दिवंगत अभिनेता के परिवार में उनके बेटे रघु हैं, जो पेशे से लेखक और पत्रकार हैं।पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनका निधन प्रसिद्ध कब्बन पार्क के करीब शहर के संपन्न क्षेत्र के लावेल रोड स्थित आवास में हुआ। उनके शरीर के कई अंगों ने कई दिनों से काम करना बंद कर दिया था।गिरीश कर्नाड को ज्ञानपीठ पुरस्कार के अलावा पद्मश्री और पद्मभूषण से भी सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें कई नेशनल फिल्म अवार्ड और साहित्य अकादमी से भी नवाजा गया था।वह एक सम्मानित विद्वान भी थे, जिन्होंने कई सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर आवाज उठाई थी।छह दशकों के कार्यकाल में कर्नाड ने ज्यादातर मुख्यधारा और ऑफबीट शैली की कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में अभिनय किया था। इसके अलावा उन्होंने अंग्रेजी के प्रसिद्ध लेखक आर.के. नारायण की रचना 'मालगुडी डेज' पर आधारित सीरियल के साथ ही कई अन्य टेलीविजन सीरियलों में भी काम किया था।तत्कालीन बॉम्बे (मुंबई) के पास माथेरन में 19 मई, 1938 को जन्मे कर्नाड ने कर्नाटक विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की थी। इसके अलावा वह ऑक्सफॉर्ड विश्वविद्यालय से आरहोड्स के छात्रवृत्तिधारी भी थे। यहां से उन्होंने दर्शन, राजनीति और अर्थशा की शिक्षा ली थी।

अपने नाटकों 'ययाति', 'तुगलक', 'हयवदन', 'नागमंडल', 'तलेदंड', 'अग्नि मत्तु मले' में उन्होंने लोक, आधुनिकतावाद के ऐतिहासिक संदर्भ, आजादी के बाद बदलते भारतीय संस्कृति, राजनीति, आर्थिक स्थितियों के परिवर्तनों को उजागर किया था।उनके नाटकों का अंग्रेजी सहित कई भारतीय भाषाओं में अनुवाद किया गया है।सन् 1970 में गिरीश ने 'संस्कार' के जरिए फिल्म निर्माण क्षेत्र में कदम रखा। उन्होंने इस फिल्म की पटकथा लिखने के साथ ही मुख्य भूमिका निभाई थी।वहीं कर्नाड ने 'मालगुडी डेज' में स्वामी के पिता के रूप में और दूरदर्शन पर आने वाले विज्ञान के शो 'टर्निग प्वॉइंट' के प्रस्तुतकर्ता के तौर पर टेलीविजन के दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है। इसके अलावा भारतीय सिनेमा के दर्शकों पर उन्होंने 'मंथन', 'निशांत', 'पुकार', 'इकबाल', 'डोर', 'एक था टाइगर' से अपना प्रभाव छोड़ा है।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी, पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल-सेक्युलर प्रमुख ए.डी देवेगौड़ा और केंद्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा ने शोक जताया और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "गिरीश कर्नाड सभी माध्यमों में अभिनय की अपनी विविधता के लिए याद किए जाएंगे। उन्होंने अपनी पसंद के विषयों पर भाव प्रवणता के साथ अपनी बात कही। उनके किए काम आगामी वर्षो में लोकप्रिय होते रहेंगे। वह अचानक चले गए। उनकी आत्मा को शांति मिले।"कर्नाड ने कन्नड़, हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया। वह मुख्यधारा की फिल्मों और समानांतर सिनेमा के पटल पर छह दशकों तक छाए रहे।

 

Tags: Bollywood , Obituary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD