Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

गाजीपुर में 'केमिस्ट्री' पर क्यों भारी पड़ा 'गणित'!

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Jun 2019

Last updated on: Jun 01, 2019, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में जीत के बाद अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे के दौरान कहा था कि चुनाव में 'केमिस्ट्री के आगे गणित' फेल हो गया। बात सही भी है, क्योंकि भाजपा ने सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के बावजूद उत्तर प्रदेश में 64 सीटों पर जीत दर्ज की। लेकिन वाराणसी से ही सटे गाजीपुर में यह केमिस्ट्री काम नहीं आई और गणित भारी पड़ गया। भाजपा बड़े अंतर से यह सीट गठबंधन के हाथों हार गई।पिछले लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी वाराणसी इसीलिए गए थे, ताकि उत्तर प्रदेश और बिहार में हवा बनाकर अधिक से अधिक सीटें पार्टी की झोली में डाली जा सकें। इस रणनीति में वह सफल भी हुए थे। इस बार भी वाराणसी सीट से लड़ने का उनका मकसद वही था। सपा-बसपा-रालोद के अपराजेय कहे जाने वाले गठबंधन के बावजूद वह अपने मकसद में कामयाब रहे। उन्हें बोलने का अधिकार भी है। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि गाजीपुर में केमिस्ट्री काम नहीं आई, जो वाराणसी से बिल्कुल सटी हुई सीट है।वाराणसी के चारों ओर लोकसभा की चार सीटें हैं। पूरब में चंदौली, पश्चिम में मछली शहर, दक्षिण में मिर्जापुर और उत्तर में गाजीपुर। इनमें से तीन सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की, लेकिन चौथी सीट गाजीपुर वह गठबंधन के हाथों गंवा बैठी। भाजपा प्रत्याशी मनोज सिन्हा गठबंधन के बसपा उम्मीदवार अफजाल अंसारी से 119,392 मतों से चुनाव हार गए। आखिर क्यों?इसका सीधा जवाब यह होता है कि इस सीट पर गठबंधन का गणित इतना मजबूत था कि भाजपा की केमिस्ट्री उसे तोड़ नहीं पाई। हालांकि केमिस्ट्री ने अपना काम किया, मगर वह उतनी कारगर नहीं थी कि जीत दिला पाती।दरअसल, गाजीपुर में लगभग चार लाख यादव, इतने ही दलित, डेढ़ लाख मुसलमान, तीन लाख अन्य ओबीसी जातियां, दो लाख क्षत्रिय, 55 हजार भूमिहार और एक लाख बाकी सवर्ण जातियां हैं।अब गणित के हिसाब से मनोज सिन्हा के लिए यह सीट बिल्कुल फिट नहीं बैठती। पिछले 2014 के चुनाव में भी सिन्हा सपा प्रत्याशी शिवकन्या कुशवाहा को महज 32,452 मतों से ही पराजित कर पाए थे। सिन्हा को कुल 306,929 वोट मिले थे। तब सपा और बसपा ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। बसपा उम्मीदवार कैलाश यादव को 2,41,645 मत मिले थे। इस बार सपा-बसपा मिलकर चुनाव लड़ीं और इस गणित के आगे सिन्हा पहले ही चुनाव हार गए थे।सूत्रों के अनुसार, इन्हीं कारणों से भाजपा ने उन्हें इस बार बलिया से लड़ने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन सिन्हा को अपने काम और केमिस्ट्री पर भरोसा था। पांच साल में उन्होंने क्षेत्र में जमकर काम कराया था। चार लेन वाला हाईवे, गंगा नदी पर रेलवे पुल, मेडिकल कॉलेज, स्पोर्ट्स स्टेडियम, आधुनिक रेलवे स्टेशन जैसी कई परियोजनाएं उन्होंने शुरू कराई थी। इसका असर यह हुआ कि उन्हें इस बार 2014 के मुकाबले 140,031 वोट अधिक मिले। उन्हें कुल 446,960 वोट मिले। यही नहीं उनके वोटों में वृद्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अधिक रही। मोदी को इस बार 2014 के मुकाबले वाराणसी में 93,641 वोट अधिक मिले थे। लेकिन अफजाल अंसारी ने 564,144 वोट हासिल कर लिए, और मनोज सिन्हा चुनाव हार गए।सिन्हा के लिए केमिस्ट्री गाजीपुर में ही फेल नहीं हुई चुनाव बाद पार्टी में भी फेल हो गई। नई सरकार में उन्हें शामिल नहीं किया गया। यानी गणित यहां भी हावी रहा। सच भी है कि केमिस्ट्री कभी-कभी काम करती है, क्योंकि उसके समीकरण अभिक्रिया के आधार पर बनते-बिगड़ते हैं, लेकिन गणित कभी फेल नहीं होता, बशर्ते वह सही और मजबूत हो।

 

Tags: Election 2019

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD