Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

राहुल गांधी ने वायनाड सीट से रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 23 May 2019

Last updated on: May 23, 2019, 00:00 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट पर 431,770 मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की।गांधी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के पी.पी. सुनीर को पराजित किया, जिन्हें 274,597 वोट मिले, जबकि गांधी को 706,367 वोट हासिल हुए।राज्य में राहुल के जीत का अंतर सर्वाधिक है। पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने भारी जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। सबसे पहले उन्होंने ही गांधी की उम्मीदवारी की घोषणा की थी।चांडी ने कहा, "इस परिणाम की उम्मीद पहले से थी, क्योंकि जिस दिन उनके नाम की घोषणा हुई थी, वायनाड के लोगों ने उन्हें स्वीकार कर लिया था। इस क्षेत्र में जब भी उनका दौरा हुआ..पहली बार जब वह नामांकन भरने आए और उसके बाद एक दिन के प्रचार के लिए आए, कांग्रेस का हर कार्यकर्ता वाकई उत्साहित था।"चांडी ने कहा, "उनकी उपस्थिति के कारण सभी उम्मीदवारों का मनोबल बढ़ा और यही कारण है कि हम केरल में इस तरह की भारी जीत हासिल कर सके।"2014 के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार एम.आई. शानावास ने 20,970 मतों के अंतर से यह सीट जीती थी। पिछले साल उनका निधन हो गया और तब से यह सीट खाली थी।

 

Tags: RAHUL GANDHI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD