Tuesday, 30 April 2024

 

 

खास खबरें पोलिंग स्टाफ तनदेही व ईमानदारी से निभाएं जिम्मेदारी: कोमल मित्तल भगवंत मान ने रोपड़ में आप उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग के लिए किया चुनाव प्रचार अजनाला हल्के में विरोधियों पर गरजे गुरजीत सिंह औजला स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत-टंडन कांग्रेस के प्रदेश सचिव व अनुबंध सफाई कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सहित 100 लोग हुए भाजपा में शामिल मैंने हमेशा कठिन चुनौतियों का सामना किया है, यह चुनाव तो सरल है : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग विशाल महिला सम्मलेन मौलीजागरां में प्रिया टंडन ने संजय टंडन के लिए मांगे वोट स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत : संजय टंडन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर भारत की स्थिति में किया सुधार किया : परनीत कौर व्यापारियों का हाथ गुरजीत सिंह औजला के साथ बीजेपी का जहाज ऑल टाइम हाई है और हमें मंजिल तक पहुंचाएगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी चल रही है - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज पंजाब में 2024 की सबसे बड़ी हेरोइन खेप ज़ब्त: पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया पर्दाफाश; 48 किलो हेरोइन, 21 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत तीन मैंबर काबू प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ सीजीसी लांडरां ने नेशनल लेवल हैकफेस्ट24 का रीजनल राउंड किया होस्ट संगरूर की समझदार जनता बाहरी उम्मीदवारों और अन्य पार्टियों को सबक सिखाएगी: मीत हेयर PEC ने जॉइंट रीसर्च और अकादमिक सहयोग के लिए श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू), कटरा, जम्मू के साथ MoU किया साइन ''यह आनंद, हर्ष और उल्लास का अवसर है'' : प्रोफेसर (डॉ.) बलदेव सेतिया, निदेशक पीईसी रति गलानी: इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया 'हीरामंडी' के विशेष प्रीमियर में एक करोड़ की पोशाक पहनी उर्वशी रौतेला ने फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी

 

कांग्रेस गठबंधन नहीं करना चाहती :मनीष सिसोदिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Apr 2019

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस के साथ गठबंधन संभव नहीं है, क्योंकि देश की सबसे पुरानी पार्टी ने हरियाणा में गठबंधन से इंकार कर दिया है।सिसोदिया ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आप दिल्ली में लोकप्रिय है और सभी सात लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी। जबकि कांग्रेस एक सीट भी नहीं जीत पाएगी।सिसोदिया ने कहा कि फिर भी आप ने गठबंधन पर जोर दिया, न सिर्फ दिल्ली में बल्कि दूसरे राज्यों में भी, ताकि मोदी-शाह की जोड़ी को सत्ता में आने से रोका जा सके।उन्होंने कहा, "हम दिल्ली में लोकप्रिय हैं और सभी सात सीटें जीत सकते हैं। दिल्ली में कांग्रेस का न तो कोई विधायक है और न कोई सांसद। फिर भी वह आधी लोकसभा सीटें चाहती है। यदि हम कांग्रेस को कुछ सीटें देते हैं, तो भी वह एक भी सीट नहीं जीत पाएगी।"उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कई चक्र की बातचीत के बाद गठबंधन की योजना को त्याग दिया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने शुक्रवार को आप और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के साथ गठबंधन के प्रस्ताव से पीछे हट गई, जिससे हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराया जा सकता था।सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस ने पहले सीट बंटवारे के लिए 6:3:1 का फॉर्मूला पेश किया था, जिसमें छह सीटें कांग्रेस को, तीन जेजेपी और एक आप को मिलनी थी। इसे बाद में 7:3:1 कर दिया गया।उन्होंने कहा, "हमने हरियाणा और दूसरी जगह एक गठबंधन के लिए हर संभव प्रयास किया। हम दिल्ली में भी 4:3 के फॉर्मूले पर तैयार थे। लेकिन कांग्रेस पिछली रात पीछे हट गई।"सिसोदिया ने कहा, "कांग्रेस हरियाणा में गठबंधन नहीं करना चाहती। यह अबतक समय बर्बाद कर रही थी।"

 

Tags: Manish Sisodia , Sanjay Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD