Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

जितेन्द्र सिंह, सलाहकार षर्मा ने 205 करोड रु की लागत से पुलों, सीआरएफ और पीएमजीएसवाई सडकों की नींव रखी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 05 Mar 2019

Last updated on: Mar 05, 2019, 00:00 IST

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह ने राज्यपाल के सलाहकार के. के. शर्मा की उपस्थिति में आज डोडा, कठुआ तथा उधमपुर जिलों में सीआरएफ सड़कों, पुलों, पीएमजीएसवाई सडकों की नींव रखी।205.37 करोड रु की लागत वाली यह परियोजनाएं इन जिलों में रहने वालों लोगों की लम्बित मांग है और इससे प्रमुख भूमि और जिला मुख्यालयों के साथ क्षेत्रों का आवश्यक सम्पर्क उपलब्ध होगा।इन परियोजनाओं में आरएंडबी क्षेत्र के तहत कठुआ जिले में मानुहतकली में सुगल खड पर पुल का निर्माण, नियाली में बैहानी नाले पर पुल का निर्माण, कोहली कोपर से होकर गलमान से दसानू तक सडक का निर्माण, हीरानगर नाले पर पठानकोट-जम्मू सडक से हीरानगर तक 40 मीटर की लम्बाई वाले डबल लेन पुल का निर्माण, डोडा जिले में सिक्कु से जगोटा तक सडक का निर्माण, जोधपुर से जुडे सुई गवारी में चिनाब पर 125 मीटर सिंगल लेन स्टील गिरडर पुल का निर्माण, मारसू में चिनाब नदी पर 200 मीटर के सिंगल लेन स्टील पुल का निर्माण, जेई से सुरंगा मोड तक, पाडरी से भल पाडरी तक, छत्रगाला से कैलाश कुंड तक सडक का निर्माण शामिल हैं।इसी तरह पीएमजीएसवाई के तहत परियोजनाओं, जिनकी नींव रखी गई, में कठुआ जिले में कठुआ से लोही मलहार, चनैनी जिले में उधमपुर से चनैनी और डोडा जिले में डोडा से अस्सर, डोडा से भद्रवाह, डोडा से किश्तवाढ शामिल है।इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए डॉ जितेन्द्र सिंह ने देश का समग्र विकास सुनिश्चित करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भूमिका को उजागर करते हुए कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत रूचि से हुआ है कि पूरे भारत वर्श में तेजी से विकास पहले शुरू हुई हैं। उन्होंने कहा कि दूर दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अति आवश्यक सम्पर्क उपलब्ध करवाने के उददेश्य से  लगभग 1300 किलोमीटर की लम्बाई वाली सडके बनाई गई है।उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर को केन्द्र से आरएंडबी क्षेत्र के तहत 2100 करोड रु का सबसे बडा आवंटन किला है जो दूर दराज और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए आवश्यक सम्पर्क उपलब्ध करवाने का केन्द्र सरकार का प्रयास है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से इन पहाडी क्षेत्रों का तेजी से विकास सुनिश्चित होगा।सलाहकार ने भी इस अवसर पर क्षेत्रों को सडक सम्पर्क उपलब्ध करवाने मे इन परियोजनाओं के महत्व पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का प्रशासन राज्य के लोगों को बुनियादी सुविधाएं और सम्पर्क उपलब्ध करवाने हेतु ढांचे के उन्नयन के लिए प्रतिबद्ध है।आयुक्त सचिव आरएंडबी खुर्शीद शाह, मुख्य अभियंता बी. के. खन्ना, सम्बंधित एसई नसीर गोनी, देसराज तथा अन्य वरिश्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Kewal Krishan Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD