Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव

 

शोपियां में टकराव, 7 घायल, महबूबा, मीरवाइज ने की निंदा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शोपियां , 13 Jan 2019

Last updated on: Jan 13, 2019, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में एक आतंकी कमांडर के मारे जाने के बाद उसके जनाजे के दौरान प्रदर्शनकारियों व सुरक्षाबलों के बीच हुई झड़प में रविवार को सात नागरिक घायल हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर ने बल प्रयोग की निंदा की है।सुगम गांव में पथराव कर रहे युवाओं की सुरक्षाबलों के साथ झड़प हुई। शनिवार को कुलगाम जिले में अपने सहयोगी के साथ मारा गया अल बद्र का कमांडर जीनातुल इस्लाम उर्फ जीनत उर्फ उस्मान सुगन गांव का रहने वाला था।उसके साथी की शिनाख्त शकील अहमद डार के रूप में हुई। दोनों पर सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले सहित कई आपराधिक मामले दर्ज थे और वे वांछित थे।जीनत अल-बद्र का सदस्य था और इससे पहले भी गिरफ्तार हो चुका था। रिहा होने के बाद वह हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया था और हाल ही में वह फिर से अल-बद्र में शामिल हो गया था।दोनों आतंकवादियों को मारने के बाद उनके शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए थे।एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकवादी कमांडर की शवयात्रा में भाग लेने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हिंसा का सहारा लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाबलों ने हवा में फायरिंग की।

पुलिस ने कहा कि इन झड़पों के दौरान घायल हुए प्रदर्शनकारियों को श्रीनगर में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली से घायल एक प्रदर्शनकारी को श्रीनगर के एक अस्पताल में ले जाया गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।महबूबा मुफ्ती ने एक बयान में कहा कि जनाजे में शामिल लोगों को रोकने के लिए हवाई गोलीबारी करने से अलगाव की भावना जाग सकती है।मीरवाइज ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, हवाई गोलीबारी की खबरें.. बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और परेशान करने वाली हैं। धार्मिक कार्यो में ऐसी दखलंदाजी अवांछनीय है और इससे जवाबी हमला भी हो सकता है, जिससे गुस्सा और द्वेष और ज्यादा बढ़ेगा।उन्होंने कहा, शहीद की शवयात्रा में क्रूर बल का प्रयोग ना सिर्फ गैर-इस्लामिक है बल्कि अलोकतांत्रिक और मानवीय मूल्यों के विपरीत भी है।अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर दक्षिण कश्मीर से गुजरने वाली रेल सेवाओं को निलंबित कर दिया है।कुलगाम व शोपियां जिलों में शनिवार को मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित हैं।

 

Tags: PROTEST JK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD