Sunday, 12 May 2024

 

 

खास खबरें चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील अगर किसी ने मोदी शाह की जोड़ी को हराया है तो वह पंजाब की जनता है : गुरजीत सिंह औजला मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई चुनाव प्रचार और क्षेत्रवासियों के समर्थन से मीत हेयर सब से आगे निकले "अगले पांच वर्षों में फार्मासिस्ट होंगे सबसे अधिक महत्वपूर्ण": एलपीयू में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने किया घोषित हरसिमरत कौर बादल पंजाब के हितों की रक्षा के लिए संसद में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के सामने खड़ी हुई है,वह आपके वोटों की हकदार है: सुखबीर सिंह बादल किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा देने से इंकार करने के बाद आप वोट कैसे मांग रहे हैं : रसिमरत कौर बादल ने गुरमीत सिंह खुडियां से पूछा

 

राहुल गांधी ने भारत की छवि धूमिल की, माफी मांगें : राजनाथ सिंह

 राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Dec 2018

सरकार ने शुक्रवार को राफेल जेट सौदे को लेकर कांग्रेस पर देश को गुमराह करने और देश की छवि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूमिल करने का आरोप लगाया और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की। न्यायमूर्ति रंजन गोगोई की अध्यक्षता में सर्वोच्च न्यायालय की एक पीठ ने 36 राफेल लड़ाकू विमानों के सौदे की अदालत की निगरानी में जांच करने की मांग संबंधी चार याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिसके तुरंत बाद सरकार ने कांग्रेस पर यह हमला बोला है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में शून्य काल के दौरान राफेल मामले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के संदर्भ में कहा, राजनीतिक फायदे के लिए कांग्रेस ने देश को गुमराह करने की कोशिश की और देश की छवि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूमिल की। उन्होंने कहा, कांग्रेस क्योंकि खुद ही भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं, वह ऐसे आरोपों से बचने के लिए भाजपा को भी इन आरोपों में घसीटना चाहती है। ऐसी सोच के साथ, उन्होंने सरकार को अपमानित करने की कोशिश की और देश की अंतर्राष्ट्रीय छवि को नुकसान पहुंचाया। सिंह ने कहा कि राहुल को सदन आना चाहिए और इन आरोपों के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। इससे पहले गोगोई ने कहा कि रक्षा सौदे में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा हस्तक्षेप का कोई कारण नजर नहीं आता क्योंकि इस मामले की निर्णय प्रक्रिया में कुछ भी संदेहजनक नहीं है। इसके साथ ही प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि विमानों की कीमत और राफेल निर्माता दसॉ की ऑफसेट पार्टनर की पसंद पर सवाल उठाने का काम अदालत का नहीं है।

 

Tags: Rajnath Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD