Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

छत्तीसगढ़ में गठबंधन सरकार बनते ही माओवादी समस्या खत्म हो जाएगी : मायावती

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) , 04 Nov 2018

Last updated on: Nov 04, 2018, 00:00 IST

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने कहा कि गठबंधन के ज्यादा से ज्यादा प्रत्याशियों को मत देकर जिताएं ताकि छत्तीसगढ़ में भी सर्व समाज विशेष कर दलित, गरीब व अल्पसंख्यकों का पूर्ण विकास हो सके। छत्तीसगढ़ में भी गुरु घासीदास व काशीनाथ के अनुयायी स्वाभिमान के साथ अपना जीवन-यापन कर सकें। छत्तीसगढ़ में गठबंधन की सरकार बनते ही माओवादी समस्या भी समाप्त हो जाएगी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ गठबंधन की चुनावी सभा को रविवार को कलाकेंद्र मैदान में संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि जो सरकार की वजह से या किसी न किसी कारण से माओवादी बन गए हैं वे भी मुख्य धारा से जुड़ जाएंगे। देश को आजाद व संविधान लागू हुए वर्षो हो चुके हैं, इस दौरान विभिन्न पार्टियों की सरकार ने शासन किया है लेकिन इसके बावजूद गरीब व दलितों का विकास नहीं हो सका है। अब इन्हें और आजमाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अलग राज्य बना तो सभी ने सोचा था कि यहां का विकास होगा। जनता कांग्रेस व भाजपा सरकार के कार्यकाल को देख चुकी है। दोनों ही सरकारें हमेशा चुनाव के पूर्व लोक-लुभावन वादे करती हैं, लेकिन उसे अमल में नहीं लाती हैं। घोषणा पत्र से अब देश के लोगों का विश्वास उठ चुका हैं। 

मायावती ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी चुनाव से पूर्व कभी भी घोषणा पत्र नहीं लाती है क्योंकि हमारी पार्टी घोषणा पर नहीं काम करने पर विश्वास करती है। उत्तरप्रदेश इसका उदाहरण है, जहां चार बार बहुजन समाज की सरकार बनी, लेकिन एक बार भी चुनाव से पूर्व घोषणा पत्र नहीं लाया गया। जब हमारी सरकार पावर में आई तो हमने काम करके दिखाया। उत्तरप्रदेश में बसपा ने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने में विश्वास नहीं रखा, बल्कि युवाओं को विभिन्न विभागों में स्थायी नौकरी दी। सभा को बसपा सुप्रीमो मायावती के अलावा जकांछ नेता अमित जोगी ने संबोधित किया। इस दौरान मायावती ने जहां केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधा तो अमित जोगी ने नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव पर जमकर हमला बोला। जकांछ के नेता अमित जोगी ने कहा यहां उपस्थित भीड़ नहीं, बल्कि एक क्रांति का आगाज है। जल, जंगल और जमीन की क्रांति है। सरगुजा में जनता को ऐसे ठेकेदार जो महल के गुलाम हों, उसकी जरूरत नहीं है। सरगुजा देश का सबसे अमीर जिला है। लेकिन यहां के लोग सबसे गरीब हैं। उन्होंने कहा कि इसी सोच के खिलाफ हमारी लड़ाई है। नेता प्रतिपक्ष का विधानसभा क्षेत्र है, लेकिन यहां सबसे अधिक किसान आत्महत्या कर चुके हैं। यहां मेडिकल कॉलेज बना, लेकिन एक वार्ड में 450 बच्चे की अब तक मौत हो चुकी है। सरगुजा में एक महल व हजारों झोपड़ी की सोच के खिलाफ हमारी लड़ाई है।

 

Tags: Mayawati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD