Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

बर्फबारी के बाद अंधेरे में डूबा कश्मीर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 04 Nov 2018

Last updated on: Nov 04, 2018, 00:00 IST

कश्मीर घाटी बड़े पैमाने पर बिजली कटौती के चलते अंधेरे में डूबा रहा। प्रशासन ने शनिवार को हुई भारी बर्फबारी को इसकी वजह बताया है। साल 2009 के बाद घाटी में नवंबर में पहली बार बर्फबारी हुई है। कश्मीर के चीफ इंजीनियर (इलेक्ट्रिक मेन्टेनेंस) हशमत काजी ने कहा कि बिजली की आपूर्ति लाइनों पर पेड़ों की शाखाएं गिरने के चलते यह समस्या उत्पन्न हुई है। काजी ने कहा, "ट्रांसमिशन लाइनों में व्यवधान के कारण आमतौर पर 1300 मेगावाट होने वाली बिजली आपूर्ति अब 80 मेगावाट तक आ गई है।" उन्होंने कहा कि बिजली विकास विभाग की पूरी टीम ट्रांसमिशन लाइनों और ग्रिड स्टेशनों की बहाली पर काम कर रही है। घाटी और शेष देश के बीच उड़ानें और सड़क मार्ग संपर्क भी बंद रहा। खराब दृश्ता के चलते शनिवार दोपहर से श्रीनगर हवाईअड्डे से सभी उड़ानों को रद्द करना पड़ा, जबकि जवाहर सुरंग क्षेत्र में भारी बर्फबारी के चलते श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। बर्फबारी ने श्रीनगर-लेह राजमार्ग और मुगल रोड को भी बंद कर दिया है जो घाटी को लद्दाख क्षेत्र और जम्मू संभाग के राजौरी जिले से जोड़ता है। अंतर जिला परिवहन भी प्रभावित हुआ क्योंकि सड़कों पर बर्फ होने के चलते फिसलन की स्थिति बन गई। अधिकारियों ने कहा कि मुगल रोड पर पीर की गली और श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग के जवाहर सुरंग क्षेत्र में भारी बर्फबारी में फंसे करीब 500 लोगों को बचाया गया है। 

 

Tags: Weather

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD