Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

कांग्रेस की सरकार मध्यप्रदेश की सूरत बदलेगी : राहुल गांधी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रीवा (मध्य प्रदेश) , 28 Sep 2018

Last updated on: Sep 28, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां शुक्रवार को वादा किया कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर राज्य के हालात बदलेंगे, हर वर्ग को उसका हक मिलेगा, आम आदमी का हक छीनकर चंद उद्योगपतियों की जेब में नहीं डाला जाएगा। अपने दो दिनी मध्यप्रदेश दौरे के अंतिम दिन राहुल ने बैकुंठपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “मध्यप्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इलाज के लिए दूसरे प्रदेशों में जाना पड़ता है, पढ़ाई के लिए लाखों खर्च करना होते हैं, किसानों को बीमा की रकम नहीं मिलती, उनका बोनस छीन लिया जाता है, जनता का पैसा उद्योगपतियों की जेब में डाला जा रहा है, क्योंकि भाजपा चोर है।” उन्होंने कांग्रेस की सरकार बनने पर व्यस्थाएं दुरुस्त किए जाने का वादा करते हुए कहा, “राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर इलाज के लिए बाहर नहीं जाना होगा, शिक्षा की बेहतर सुविधा मिलेगी, किसानों का कर्ज माफ होगा और उन्हें फसल के नुकसान पर मुआवजा दिया जाएगा। यह सरकार सभी की होगी, हम सबको साथ लेकर चलेंगे।” राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमले बोले। उन्होंने कहा, “जनता का पैसा उद्योगपतियों की जेब में जा रहा है, प्रधानमंत्री और भाजपा चोर दोनों हैं।”

कांग्रेस प्रमुख ने आगे कहा, “देश में नोटबंदी कालेधन को खत्म करने के वादे के साथ की गई थी, समाज के हर वर्ग को लाइन में लगा दिया गया, मगर सच्चाई यह है कि यह नोटबंदी चोरों का कालाधन सफेद करने के लिए लाई गई। मोदी बताएं कि नोटबंदी के बाद कितना कालाधन आया।” राहुल ने आगे कहा कि एक तरफ नोटबंदी की गई दूसरी तरफ जीएसटी, यानी गब्बर सिंह टैक्स लगा दिया गया। इससे छोटे, मध्यम व्यापारियों के कारोबार चौपट हो गए। इस वर्ग से टैक्स के नाम पर रकम वसूल कर अनिल अंबानी की जेब में डाली जा रही है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार आने पर राज्य की शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त किया जाएगा, जो सरकार बनेगी वह हर वर्ग के लिए काम करेगी। किसानों का कर्ज माफ होगा, युवाओं को रोजगार दिए जाएंगे। हुल गांधी ने इससे पहले, गुरुवार को देर रात तक सतना से रीवा तक रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से सीधे संवाद किया और भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर राफेल लड़ाकू विमान खरीदी में गड़बड़ी करने वाले और व्यापम (व्यावसायिक परीक्षा मंडल) के आरोपी जेल जाएंगे। राहुल ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री चौहान पर जमकर हमले बोले। 

सतना से रीवा तक रोड शो दौरान उन्होंने मोदी पर सरदार पटेल का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि पटेल की प्रतिमा गुजरात में बन रही है, और वह चीन के लोग बना रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने बैंकों का कर्ज लेकर भागने वाले ललित मोदी, विजय माल्या, मेहुल चोकसी का नाम लिया और कहा कि ऐसे लोगों की लाइन लगी हुई है, चोरों को भागने दिया गया, क्योंकि देश का चौकीदार चोर है। यह है आज के हिंदुस्तान की सच्चाई। उन्होंने ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए आनी पूरी जिंदगी लगा देंगे। राहुल ने कहा कि व्यापम घोटाले में 50 लोगों की हत्या हुई है और राफेल लड़ाकू विमान खरीदी में बड़ा घोटाला हुआ है। प्रदेश और केंद्र में कांग्रेस की सरकार आते ही दोनों मामलों के सभी आरोपी जेल भेजे जाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष दो दिन मध्यप्रदेश में गुजराने के बाद शाम को हेलीकॉप्टर से इलाहाबाद के लिए रवाना हुए। वहां से दिल्ली लौट जाएंगे।

 

Tags: Rahul Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD