Sunday, 12 May 2024

 

 

खास खबरें आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील अगर किसी ने मोदी शाह की जोड़ी को हराया है तो वह पंजाब की जनता है : गुरजीत सिंह औजला मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई चुनाव प्रचार और क्षेत्रवासियों के समर्थन से मीत हेयर सब से आगे निकले "अगले पांच वर्षों में फार्मासिस्ट होंगे सबसे अधिक महत्वपूर्ण": एलपीयू में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने किया घोषित हरसिमरत कौर बादल पंजाब के हितों की रक्षा के लिए संसद में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के सामने खड़ी हुई है,वह आपके वोटों की हकदार है: सुखबीर सिंह बादल किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा देने से इंकार करने के बाद आप वोट कैसे मांग रहे हैं : रसिमरत कौर बादल ने गुरमीत सिंह खुडियां से पूछा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया अश्वनी वर्मा की दो पुस्तकों का विमोचन सोनू बग्गड़ को पहली पंजाबी फ़िल्म "ट्रेवल एजेंट" के लिए धर्मेंद्र ने दिया आशीर्वाद

 

दिव्यम और नित्यम ने केरल के बाढ़ पीडि़तों की सहायतार्थ 51,000 रुपये की राशि का एक चैक मुख्यमंत्री को सौंपा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

करनाल , 23 Sep 2018

हरियाणा में जिला करनाल के तरावड़ी कस्बे के दो बच्चों, दिव्यम और नित्यम ने अपने गुल्लक से बचत की हुई 51,000 रुपये की राशि का एक चैक मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल को केरल के बाढ़ पीडि़तों की सहायतार्थ मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सौंपा।आज तरावड़ी कस्बे के ये दोनों बच्चे दिव्यम 12 वर्ष व नित्यम 8 वर्ष अपने दादा अनिल गुप्ता के साथ तरावड़ी विश्राम गृह में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बच्चों के इस नेक कार्य के लिए उन्हें व उनके परिवार को बधाई दी और कहा कि समाज के अन्य बच्चों को भी ऐसे सामाजिक कार्यो के लिए इन बच्चों से प्रेरणा लेनी चाहिए।बच्चों ने मुख्यमंत्री से मिलने का आग्रह किया और कहा कि उनके द्वारा 51 हजार रूपये की राशि अपने खर्चे में से बचाकर रखी गई है,उसे वह केरल के बाढ़ पीडि़तों के सहयोग के रूप में देना चाहते है। बच्चों की इस प्रेरणा को सुनकर मुख्यमंत्री ने बच्चों से पूछा की आप ऐसा क्यों कर रहे है। बच्चों ने कहा कि उन्हें यह प्रेरणा उनके दादा अनिल गुप्ता से मिली है कि उन्हें अपनी फिजूल खर्ची का बचाव करके समाज सेवा में लगाना चाहिए। इससे प्रेरित होकर उन्होंने पहले भी नेपाल में भूकम्प पीडि़तों की सहायता के लिए अपने गुल्लक की राशि सहयोग के रूप में भेजी थी। मुख्यमंत्री ने इन दोनों बच्चों व उनके दादा अनिल गुप्ता के समाज हितैषी कार्य की सराहना की और कहा कि समाज के अन्य बच्चों व लोगों को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।अनिल गुप्ता ने बताया कि वह भी जरूरतमंद लोगों की सेवा करते रहते है। पानी बचाव के लिए वह अपने बच्चों व परिवार के अन्य सदस्यों के जन्मदिन पर टूंटी खरीदकर लोगों में बांटते है ताकि पानी का व्यर्थ बहाव रोका जा सके। उन्होंने बताया कि स्कूलों में उनके द्वारा तरावड़ी व आस-पास के गांवों में 80 शौचालय बनाये गए है ताकि कोई भी बच्चा व व्यक्ति बाहर शौच ना करें।इस मौके पर राष्ट्रीय सफाई आयोग के अध्यक्ष मनहरवाल भाई झाला, ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, जिला महासचिव योगेन्द्र राणा, भाजपा नेता अशोक सुखीजा,नगर निगम की पूर्व मेयर रेनू बाला, हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष प्रो०विरेन्द्र चौहान,राज सिंह चौहान, डीसी डा०आदित्य दहिया,एसपी सुरेन्द्र सिंह भौरिया उपस्थित थे। 

 

Tags: Manohar Lal Khattar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD