Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

ज़िले के गरीब और बेघर लोगों के लिए वरदान साबत हो रही है ग्रामीण आवास योजना : शिवदुलार सिंह ढिल्लों

स्कीम अधीन बेघर लोगों को अपना मकान बनाने के लिए दी जाती है एक लाख 20 हज़ार रुपए की माली सहायता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब , 23 Aug 2018

Last updated on: Aug 23, 2018, 00:00 IST

केंद्र सरकार की तरफ से पंजाब सरकार के सहयोग से  चलाई जा रही प्रधान मंत्री ग्रामीण आवास योजना गाँवों के गरीब और बेघर  लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है और इस योजना के साथ बेघर  लोगों को अपना ख़ुद का मकान होने का स्वपन  भी साकार हुआ है। इन विचारों का प्रगटावा  करते हुए डिप्टी कमिशनर शिवदुलार सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस स्कीम का लाभ सामाजिक, आर्थिक और जातिगत जनगणना  2011 के डाटा  अनुसार योग्य लाभपात्रों को दिया जा रहा है और इस स्कीम अधीन ज़िले  में 666 बेघर  लोगों की पहचान  की गई है जिन में से पहले दौर में 291 लाभपात्रों को स्कीम का लाभ दिया जा रहा है।ढिल्लों ने बताया कि इस स्कीम के 291 लाभपात्रों में से 183 लाभपात्रों को पहली किश्त के तौर पर 54 लाख 90 हज़ार रुपए अपना मकान बनाने के लिए दिए गए हैं, जिन में से 124 लाभपात्रों को दूसरी किश्त के तौर पर भी 89 लाख 28 हज़ार रुपए और इस में से 44 लाभपात्रों को तीसरी किश्त के तौर पर 7लाख 92 हज़ार रुपए की राशि लाभपात्रों के बैंक खातों में संचित करवाई जा चुकी है। उन्होंने  कहा कि सरकार की तरफ से चलाई जा रही यह स्कीम गरीबों को अपनी छत मुहैया करवाने के लिए लोक  हित में किया गया अहम प्रयास है, क्योंकि हरेक व्यक्ति हमेशा अपनी छत होने का स्वप्न देखता रहता है और सरकार की यह स्कीम उन के सपनों को साकार करने  में अहम योगदान डाल रही है।

अतिरिक्त  डिप्टी कमिशनर (विकास) स. जगविन्दरजीत सिंह ने बताया कि स्कीम अधीन योग्य लाभपात्रों को तीन किश्तों में 1लाख 20 हज़ार रुपए की माली सहायता दी जाती है। जिन में से पहली किश्त 30 हज़ार रुपए मकान की सैक्शन मिलने' पर, दूसरी 72 हज़ार रुपए की किश्त इंसपैकशन होने पर और तीसरी किश्त के अंतर्गत 18 हज़ार रुपए लाभपात्रों के खातों में डाल दी जाती है। उन्होंने  बताया कि इस के इलावा घर में पखाना बनाने के लिए 12 हज़ार रुपए और मगनरेगा स्कीम अधीन मकान उसारी दौरान परिवार के सदस्यों या किसी और मज़दूरों की तरफ से लगाई जाने  वाली अधिक से अधिक 90 दिनों की मजदूरी  के 21 हज़ार 600 रुपए अलग तौर पर दिए जाते हैं।स. संधू ने बताया किफतेहगढ़ साहिब ज़िले में सामाजिक, आर्थिक और जातिगत जनगणना  2011 अधीन कुल 1087 लाभपात्रों की चयन की गई थी जिन की गाँवों की पंचायतों की तरफ से वैरीफिकेशन करने के  उपरांत 666 योग्य लाभपात्री  पाए गए हैं, जिन का डाटा आन लाईन कर दिया गया है। उन्होंने  गाँवों के लोगों से अपील की कि वह सरकार की इस स्कीम का अधिक से अधिक लाभ उठाए  जिससे उन का  अपने घर का देखा स्वप्न साकार हो सके और बेघर लोगों  को अपना घर मिल सके।

 

Tags: DC Fatehgarh Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD