Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को उपभोक्ता सूचकांक से जोड़ा जाए-सुखबीर

बठिंडा -मलोट ओर बठिंडा-डब्बवाली रेलवे ओवर ब्रिज स्वीकृत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

गिल्ल पटटी(बठिँडा) , 27 Jan 2014

Last updated on: Jan 27, 2014, 00:00 IST

पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने केन्द्र सरकार से मांग की है कि फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को उपभोक्ता सूचकांक से जोड़ा जाए क्योकि खादों, कीटनाशकों,तेल आदि के मूल्य में अथाह वृद्धि के कारण कृषि लागतें आसमान छू रही हें।आज यहां 22 गांवों में संगत दर्शन दौरान गांव गिल्ल पटटी में पत्रकारों से बातचीत दौरान स.बादल ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों अनुसार फसलों के मूल्य उपभोक्ता सूचकांक से जोडना समय की मांग है क्योकि कृषि अब लाभप्रद धंधा नही रहा।रेत और बजरी संबधी एक प्रश्र के उत्तर में बादल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पहली फरवरी से रेत और बजरी सस्ते मूल्य पर उपलब्ध करवाने के लिए मंडीबोर्ड को नोडल एंजेसी के रूप में अधिकारित किया गया है जोकि जिला हैडक्वाटरों पर रेत और बजरी उपलब्ध करवाएगी।लोक सभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा संबधी बादल ने कहा कि चुनावों की घोषणा के शीघ्र बाद अकाली दल और भाजपा द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। आगामी चुनाव सर्वैक्षणों संबधी स. बादल ने कहा कि गठबंधन 13 सीटों पर बडी जीत दर्ज कर रहा हैं। और एन डी ए 300 सीटों के आकडें को छूएगा।राज्य में नशों के प्रसार के लिए कांग्रेस को जिम्मेवार बताते हुये स. बादल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर नशों की रोकथाम के लिए कोई व्यापक नीति ना होने का सबसे बड़ा नुकसान पंजाब ने झेला है स. बादल ने कहा कि एन डी ए सरकार द्वारा सीमा पार से नशों की रोकथाम के लिए कड़े प्रयत्न किये जाएगें।

 उन्होने कहा कि देश में से सभी समस्याओं के हल के लिए कांग्रेस को राजनीतिक सीन से वंचित करना जरूरी हैं।बठिंडा में विश्व स्तरीय ‘चिल्ड्रन एंटरटेनमैंट पार्क’ स्थापित करने संबधी स. बादल ने कहा कि इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिसके तहत हाउस बोटस,वाटर फाल आदि मनोरंजन सुविधाए प्रदान की जाएगी।उपमुख्यमंत्री द्वारा बठिंडा-मलोट और बठिंडा-डब्बवाली रेलवे ओवर ब्रिज बनाने को भी स्वीकृति दी गई। विद्यार्थियों को लेपटाप देने संबधी स. बादल ने कहा कि अगले 6 -7 महीनों दौरान सारा पंजाब 4जी से जोड़ दिया जाएगा। जिसके बाद लेपटाप बंाटने का कार्य शुरू किया जाएगा।बादल ने कहा कि वर्ष 2007 से पहले वाले आवेदन कर्ताओं को 70000 टयूबवैल कुनैक्शन देने का कार्य 15 दिन के अंदर अंदर पूरा किया जाएगा।उन्होने इस अवसर पर नहीवाला में खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए 25 लाख रूपये और गिल्ल पटटी में वाटर वर्कस के लिए 1.25 करोड़ रूपये के अतिरिक्त आर ओ के लिए 12 लाख और सींमेट की गलियों के लिए 3 लाख रूपये देने की भी घोषणा की गई । इस अवसर पर मुख्य रूप से संसदीय सचिव सरूप चंद सिंगला,यूथ अकाली दल के जिला प्रधान बलकार सिंह,उपमुख्यमंत्री के सहायक मीडिया सलाहकार हरजिन्द्र सिद्धू और डीसी कमल किशोर यादव उपस्थित थे।

 

Tags: sukhbir , sukhbir singh badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD