Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

सपा सरकार बनते ही शुरू होते हैं दंगे : राजनाथ सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

लखनऊ (आईएएनएस) , 23 Jan 2014

Last updated on: Jan 23, 2014, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने गुरुवार को प्रदेश की सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सूबे में सपा की सरकार आते ही साम्प्रदायिक दंगे होने शुरू हो जाते हैं। गोरखपुर के मानबेला मैदान में आयोजित विजय शंखनाद रैली को सम्बोधित करते हुए राजनाथ ने यह बातें कही। सिंह ने कहा कि राजनीति इंसाफ और इंसानियत के आधार पर की जानी चाहिए। समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार नौजवानों को जाति और धर्म में बांट रही है। गरीबों की गरीबी को मजहब के आधार पर बांटा जा रहा है, यहां तक कि बच्चों को भी धर्म और सम्प्रदाय के आधार पर बांटा जा रहा है। छात्रवृत्ति बांटने में भी धर्म के आधार पर भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नौजवानों को बेरोजगारी के संकट से जूझना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार ने नौजवानों के भविष्य के साथ घिनौना काम किया है। मस्तिष्क ज्वर से प्रतिवर्ष सैकड़ों बच्चों की जानें जाती हैं। 

भाजपा अध्यक्ष ने जनता को आश्वासन दिया कि यदि भाजपा की सरकार बनी तो इस बीमारी की रोकथाम के लिए कठोर कदम उठाएगी और इस बीमारी के इलाज का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी। सिंह ने कहा कि सपा ने वादा किया था कि एक वर्ष के अंदर सूबे में 18 से 24 घंटे बिजली मिलेगी। लेकिन न तो बिजली मिल रही है न समय पर खाद और बीज मिल रहा है। केंद्र की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मजहब के आधार पर देश का विभाजन कराया। 1984 में दंगे कराने का काम कांग्रेस ने किया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कहते हैं कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से देश बर्बाद हो जायेगा, लेकिन इसका जवाब मनमोहन सिंह को देना चाहिए कि क्या 10 वर्ष के उनके कार्यकाल में भारत आबाद हो गया। केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए सिंह ने कहा कि भाजपा साम्प्रदायिक हिंसा विधेयक को किसी भी कीमत पर पारित नहीं होने देगी। 

 

Tags: rajnath singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD