Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

सिग्नेचर पुल अक्टूबर तक बनकर तैयार हो जाएगा : अरविंद केजरीवाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Jul 2018

Last updated on: Jul 06, 2018, 00:00 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि अपर्याप्त फंड के कारण कई निर्धारित समयसीमा को चूकने के बाद अब सिग्नेचर पुल अक्टूबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली सरकार ने सिग्नेचर पुल की अंतिम किश्त को मंजूरी दे दी है और अब कोई भी व्यवधान नहीं बचा है। सिग्नेचर पुल परियोजना को 1997 में मंजूरी मिली थी। यह परियोजना संकरे वजीराबाद पुल में एक दुर्घटना के बाद अस्तित्व में आई थी, जहां एक स्कूल बस यमुना में गिर गई थी। इस दुर्घटना में 22 बच्चे मारे गए थे। अपर्याप्त फंड की वजह से इस परियोजना में कई वर्षो की देरी हुई है। परियोजना का खर्च भी 1100 करोड़ रुपये से बढ़कर 1575 करोड़ रुपये हो गया, जो कि लोक निर्माण विभाग के लिए एक बड़ी चिंता का कारण बन गया। विभाग ने परियोजना के लिए अब तक 1,244 करोड़ रुपये जारी किए हैं। परियोजना की संकल्पना 2004 में की गई थी और इसके लिए दिल्ली कैबिनेट से 2007 में मंजूरी मिली थी। इसके लिए पहली समयसीमा 2010 में दिल्ली कॉमनवेल्थ खेलों से पहले तय की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 2013 कर दिया गया। परियोजना की समयसीमा फिर से बढ़ाकर जून 2016 तक कर दी गई और उसके बाद जुलाई 2017 और फिर इसे बढ़ाकर दिसंबर 2017 कर दिया गया। 675 मीटर लंबा और 35.2 मीटर चौड़ा यह पुल देश का पहला केबल आधारित पुल है, जो यमुना नदी के उपर से वजीराबाद को जोड़ेगा। पुल के एक बार पूरा हो जाने के बाद, मौजूदा वजीराबाद पुल से वाहनों का दबाव कम होगा। यह पूर्वी क्षेत्र ्रकी वजीराबाद सड़क को नदी के पश्चिमी तट पर बाहरी रिंग रोड से जोड़ेगा।

 

Tags: Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD