Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पीएचई, आईएंडएफसी मंत्री ने जेहलम नदी की बाढ प्रबंधन कार्य योजना की समीक्षा की

समय पर डीपीआर तैयार करने पर बल दिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 07 Jun 2018

Last updated on: Jun 07, 2018, 00:00 IST

पीएचई, सिंचाई एवं बाढ नियंत्रण मंत्री शाम लाल चौधरी ने आज एक बैठक की अध्यक्षता कर जेहलम नदी तथा इसकी सहायक नदियों चरण-2 के ढांचागत बाढ़ प्रबंधन कार्यक्रम के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने हेतु मैथेमेटिकल माडल स्टडीज़ (एमएमएस) को अंतिम रूप देने की विस्तृत चर्चा की। पीएचई, सिंचाई एवं बाढ नियंत्रण राज्य मंत्री, पीएचई सिंचाई एवं बाढ नियंत्रण सचिव, मुख्य अभियंता, सीडब्ल्यूसी जम्मू निदेशक, वापकोस लिः के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।  इस अवसर पर वापकोस लिः को औपचारिक रूप से एमएमएस की अंतिम रिपोर्ट सौंपी गईं। पीएचई/आईएंडएफसी सचिव ने मंत्रियों तथा केन्द्रीय जल आयोग और वापकोस लिः के अन्य अधिकारियों का स्वागत किया।  मुख्य अभियंता ने सैंट्रल वाटर एंड पावर रिसर्च स्टेशन पुणे द्वारा आयोजित एमएमएस मामले के अध्ययनों के सभी पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। दोनों मंत्रियों ने वापकोस लिः पर समयबद्ध तरीके से आवश्यक कार्रवाई करने के लिए बल दिया ताकि प्रधानमंत्री विकास योजना के तहत पहले से ही मंजूर जेहलम नदी तथा इसकी सहायक नदियों चरण-2 के ढांचागत बाढ़ प्रबंधन कार्यक्रम के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट समय पर तैयार की जा सके। वापकोस लिः को इस कार्य को 75 दिनों के भीतर पूरा करना है तथा बैठक के दौरान वापकोस को तत्काल सर्वेक्षण तथा अन्य क्षेत्र कार्य करने के निर्देश दिये गये।  

 

Tags: Sham Lal Chowdhery

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD