Tuesday, 28 May 2024

 

 

खास खबरें आम आदमी पार्टी के नेता हीरा लाल कुंद्रा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल मोदी सरकार ने छोटे उद्यमियों को बनाया सशक्त : हरदीप सिंह पुरी लोकतंत्र की हत्या करने वाले दे रहे हैं संविधान बचाने की दुहाई : संजय टंडन कांग्रेस का आंतरिक कलह हुआ सार्वजनिक : शक्ति प्रकाश देवशाली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने फिरोजपुर लोकसभा उम्मीदवार शेर सिंह घुबाया के लिए समर्थन जुटाया लुधियाना में केजरीवाल ने कहा - भाजपा वाले आपकी मुफ्त बिजली को बंद करने की साजिश रच रहे हैं अपने बेटे मीत हेयर को संसद में भेजो, वह केंद्र सरकार में मंत्री बनेगा, फिर सारी जिम्मेदारी हमारी होगी : भगवंत मान आप सांसद राघव चड्ढा ने फतेहगढ़ साहिब से आप उम्मीदवार गुरप्रीत जीपी के लिए किया प्रचार केजरीवाल और मान ने गृह मंत्री अमित शाह पर किया पलटवार, कहा - शाह ने तीन करोड़ पंजाबियों को धमकी दी है मुख्यमंत्री मान ने गिद्दड़बाहा और रामपुरा फूल में फरीदकोट से उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए किया चुनाव प्रचार मैंने बिजली फ्री की, भाजपा शासित राज्यों में सबसे महंगी बिजली है, फिर भी भाजपा वाले मुझे भ्रष्टाचारी कहते हैं : अरविंद केजरीवाल नैना देवी रोड को चार लेन का बनाना और गुरुद्वारा साहिब के आसपास सौंदर्यीकरण सर्वोच्च प्राथमिकता: विजय इंदर सिंगला आप का 13-ज़ीरो 4 जून को ज़ीरो-13 में बदल जाएगा : गुरजीत सिंह औजला प्रधानमंत्री से सिख धार्मिक संस्थानों को आर.एस.एस के कब्जे से आजाद कराने की अपील की : सुखबीर सिंह बादल प्रधानमंत्री जीरकपुर में स्थापित करवाएंगे अंतर्ऱाष्ट्रीय वित्तीय केंद्र - परनीत कौर भाजपा ने राम मंदिर के लिए 30 साल तक संघर्ष किया, मोदी ने श्री राम लला को तंबू से बाहर निकाला: पुष्कर धामी मुख्यमंत्री सुक्खू जी बताए कि कहां मिले और कहां गये 55 लाख रुपए : जयराम ठाकुर राजा वड़िंग ने पार्टी के गद्दारों की निंदा की; मतदाताओं से विकास को चुनने की अपील की रैली ने दूर किए विरोधियों के भ्रम:एन.के.शर्मा भाजपा के पूर्व मेयर और डिप्टी मेयर हुए एकित्रत,कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को दी चुनौती केंद्र में सरकार बनते ही, रद्द करेंगे अग्निवीर योजना : प्रियंका गांधी

 

भारत ने डरबन में चौथी ब्रिक्स मंत्रीस्तरीय बैठक में संसाधनों के न्यायोचित उपयोग का आह्वान किया

डॉ. हर्षवर्धन ने उत्तरदायी, समावेशी और सामूहिक समाधान के प्रति भारत के संकल्प को दोहराया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डरबन (दक्षिण अफ्रीका) , 18 May 2018

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के डरबन में आज चौथी ब्रिक्स मंत्रीस्तरीय बैठक में संसाधनों में कमी और अभाव की चिंताओं के बीच संसाधनों के न्यायोचित उपयोग का आह्वान किया। केन्द्रीय पर्यावरण वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि वैश्विक सामग्रियों में कमी या वर्तमान स्तर पर स्थिरता के कारण एशिया प्रशांत क्षेत्र विशेषकर भारत में चयापचय दरों में कमी की मांग हो रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल संसाधन सक्षमता से संभव है, न केवल भौतिक जीवन चक्र में बल्कि खपत के बाद के चरण में भी। उन्होंने कहा कि द्वितियक संसाधन (अनुपयोगी सामग्री) को चक्रीय अर्थव्यवस्था दृष्टिकोण अपनाकर उत्पादन में लाने की जरूरत है। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि संसाधन सक्षमता और चक्रीय अर्थव्यवस्था सतत विकास के प्रमुख तत्व हैं। इसलिए इसे हासिल करने के लिए वैश्विक स्तर पर संकल्प व्यक्त किया गया है।उत्तरदायी, समावेशी और सामूहिक समाधान प्रदान करने के भारत के संकल्प को दोहराते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि वायु प्रदूषण, कचरा प्रबंधन, संसाधन अभाव और जलवायु परिवर्तन जैसी समान समस्याएं ब्रिक्स देशों के समक्ष हैं। डॉ. वर्धन ने कहा कि प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और आवश्यक क्षमता सृजन के जरिए वायु प्रदूषण नियंत्रित करने में ब्रिक्स देशों को एक-दूसरे के साथ सहयोग करना चाहिए। 

उन्होंने ब्रिक्स देशों से देश, क्षेत्र तथा वैश्विक स्तर पर टेक्नोलॉजी हस्तांतरण, क्षमता सृजन और ज्ञान हस्तांरण पर सहयोग के प्रति संकल्प व्यक्त करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स देश वर्तमान विज्ञान, टेक्नोलॉजी, नवाचारी प्लेटफॉर्मों, दोहरीकरण को टालने के बारे में एक-दूसरे के पूरक हो सकते हैं और पर्याप्त सूचना का आदान-प्रदान कर सकते हैं। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि शहरी पर्यावरण सतत् पहल (पीयूईएसआई) के लिए साझेदारी के तौर-तरीकों पर ब्रिक्स के पर्यावरण कार्यसमूह में योगदान करके भारत को प्रसन्नता होगी। इस अवसर पर दक्षिण अफ्रीका की जल और पर्यावरण मंत्री सुश्री बोमो एडिथ इडना मोलेवा, ब्राजील के पर्यावरण, ऊर्जा तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी उपमंत्री श्री जे. एंटोनियो मार्कोन्डेज, रूस के प्राकृतिक संसाधन और पर्यावरण के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग विभाग के महानिदेशक श्री न्युत्रीदिन इमानोव, चीन के पर्यावरण उपमंत्री श्री ह्वांग रूनकी तथा संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के प्रतिनिधि श्री जोर्गे लेगुना सेलिस उपस्थित थे।

 

Tags: Harsh Vardhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD