Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें 'बाइपोलर' के साथ नवान संधू का नया संगीत सफर राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने गुरुद्वारा ज्योति सरूप, फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर अरदास की डॉ. जितेंद्र सिंह ने श्रीनगर में 59वीं पूर्व-सेवानिवृत्ति परामर्श कार्यशाला और 13वें बैंकर्स जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया अमित शाह ने आज नई दिल्ली में स्लम्स के पुनर्वास के मुद्दे पर एक समीक्षा बैठक की कविन्द्र गुप्ता ने फतेहपुर में श्री सर्व धर्म पीठ के तपोस्थान मुख्य दरबार साहिब का लोकार्पण किया महिला मोर्चा ने नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवनशैली संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, कम ईंधन व जीरो ऑयल रेसिपी कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप का जीवन आज़ादी के त्याग और लगातार संघर्ष का एक अनोखा उदाहरण है : ओम बिरला किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को मिली बड़ी सफलता, आठ वर्ष पुराना वित्तीय विवाद सुलझा : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 से गुलाब चंद कटारिया ने प्रमुख शहर चौराहों का निरीक्षण किया नरेन्द्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मार्क कार्नी से मुलाकात की राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर रहाटकर ने गुलाब चंद कटारिया से की शिष्टाचार भेंट नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन में "नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने" पर आयोजित सत्र को संबोधित किया राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विकास को लेकर रिजनल प्लान 2041 होगा तैयार नायब सिंह सैनी ने हरविन्द्र कल्याण के साथ विस परिसर में किया योग प्रोटोकॉल का अभ्यास खरीफ़ फ़सलों के लिए रासायनिक खादों का सही वितरण करें ताकि किसानों के लिए खाद की कमी न रहे : श्याम सिंह राणा प्रदेश के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में तकनीकी शिक्षा को किया जा रहा है अपग्रेड - महीपाल ढांडा हरियाणा की इंटरनेशनल योगा डे समारोह में रिकॉर्ड हिस्सेदारी का लक्ष्य आधुनिक तकनीक की 52 स्टेटिकल कृषि लैब खोलने की स्वीकृति - नायब सिंह सैनी भारत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से विश्व को दिया स्वस्थ जीवन जीने का संदेश : राजेश नागर केएमपी एक्सप्रेसवे विकसित भारत-2047 की बनेगा शान : राव नरबीर सिंह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का लिखा गया नया अध्याय - डॉ. अरविंद शर्मा

 

शाम लाल चौधरी ने आर.एस. पुरा का दौरा कर सीमापार गोलाबारी की स्थिति से निपटने हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 18 May 2018

Last updated on: May 18, 2018, 00:00 IST

पीएचई, सिंचाई एंव बाढ़ नियंत्रण मंत्री शाम लाल चौधरी ने आज एसडीएम कार्यालय आर.एस. पुरा में क्षेत्रीय अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता कर जम्मू जिले के आर.एस. पुरा तथा बिश्नाह तहसीलों के सीमावर्ती गांवों में सीमापार गोलाबारी के कारण मौजूदा स्थिति से निपटने हेतु प्रशासन की तैयारियों की जानकारी ली। मंत्री ने आर.एस. पुरा के चंदूचक्क गांव में गोलाबारी के कारण मारे गये 2 व्यक्तियों की मृत्यु पर दुख जताया। उन्होंने  शोक संतप्त परिवारों के साथ संवेदना जताते हुए कहा कि सरकार इनके परिजनों को प्रत्येक संभव सहायता प्रदान करेगी। पुलिस अधिकारियों को सीमापार गोलाबारी के दौरान लोगों को स्थानांतरित करने के लिए बुलेट प्रूफ बंकर उपलब्ध रखने के निर्देश देते हुए शाम चौधरी ने कानून एजैंसियों से किसी भी आपातकालीन स्थितियों से निपटने हेतु हाई अलर्ट रहने के लिए कहा। उन्होंने शिविरों में पर्याप्त राशन, एलपीजी सिलेंडर, मिटटी का तेल, बिजली तथा पानी सुनिश्चित करने के लिए कहा। स्वास्थ्य अधिकारियों को आर.एस. पुरा के समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 4 अतिरिक्त डाक्टर तैनात करने के निर्देश देते हुए मंत्री ने क्षेत्र के स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त संख्या में एम्बूलैंस गाडियां खड़ी रखने के लिए कहा। उन्होंने पशुपालन विभाग से लोगों को उनके पशुओं के ईलाज हेतु निशुल्क दवाईयां उपलब्ध करवाने के लिए भी कहा। एसडीएम आर.एस. पुरा, अतिरिक्त एसपी ग्रामीण, एसडीपीओ आर.एस. पुरा, राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा विकास, पीडब्ल्युडी, ग्रामीण विकास, पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, कृशि, बागवानी, समाज कल्याण तथा पशुपालन सहित विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। 

 

Tags: Sham Lal Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD