Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

भारत के खिलाफ नेपाल के क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं होगा : के. पी. शर्मा ओली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

काठमांडू , 12 May 2018

Last updated on: May 12, 2018, 00:00 IST

नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली ने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को भरोसा दिलाया कि नेपाल के क्षेत्र का इस्तेमाल नई दिल्ली के हितों के खिलाफ नहीं होने दिया जाएगा। यह जानकारी भारत के विदेश सचिव विजय गोखले ने यहां शनिवार को दी।गोखले ने मीडिया से बातचीत में कहा, “ओली ने अपनी बात दोहराते हुए कहा है कि वह हमारी चिंताओं को लेकर संवदेनशील हैं और उनके देश के भूभाग का इस्तेमाल किसी के द्वारा भारत के खिलाफ नहीं करने दिया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।”गोखले ने ओली के बयान को काफी महत्वपूर्ण बताया।ओली के नेपाल के प्रधानमंत्री के तौर पर पहले कार्यकाल अक्टूबर 2015 से अगस्त 2016 के दौरान भारत और नेपाल के संबंधों में भावशून्यता बनी हुई थी जब नई दिल्ली के ऊपर सीमाबंदी के कारण नेपाल की अर्थव्यवस्था चरमराने के लिए नई दिल्ली को कसूरवार ठहराया गया था।यह भी माना जा रहा था कि ओली का झुकाव भारत के बजाय चीन की तरफ ज्यादा है।गोखले ने कहा कि मोदी के दो दिवसीय नेपाल यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि चाहे सीमापार बिजली की बात हो या संपर्क बढ़ाने की, दोनों देशों के रिश्तों में मजबूती को भारत तवज्जो दे रहा है।फरवरी में नेपाल की सत्ता संभालने के बाद ओली अपनी पहली विदेश यात्रा पर अप्रैल में भारत आए।गोखले ने कहा कि भारत ने नेपाल में लोकतंत्र बहाली का स्वागत किया है।गोखले के मुताबिक, ओली ने मोदी से इस बात की पुष्टि की कि नेपाल इस साल बंगाल की खाड़ी बहुक्षेत्रीय प्रौद्योगिकी व आर्थिक सहयोग प्रस्ताव (बिम्सटेक) सम्मेलन की मेजबानी करेगा। बिम्सटेक में बंग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाइलैंड शामिल हैं।मोदी ने ओली के अलावा नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी और सरकार के अन्य अधिकारियों से बातचीत की और कहा, “नेपाल के साथ सभी गलतफहमी समाप्त हो गई है।”मोदी नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और नेपाली कांग्रेस के अन्य सदस्यों समेत विपक्षी दलों के नेताओं से भी मुलाकात की।उन्होंने नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओवादी केंद्र) के अध्यक्ष पुष्प कमल दहाल ‘प्रचंड’ के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने को लेकर भी बातचीत की।

 

Tags: KP Sharma Oli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD