Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा

 

मुझ पर खास अंदाज में दिखने का दबाव नहीं : परिणीति चोपड़ा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 May 2018

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपना वजन काफी कम किया है, इसके लिए कुछ लोग उनके समर्पण की प्रशंसा कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग उन पर ऐसा करके समाज में गलत संदेश देने का आरोप लगाकर उनकी आलोचना कर रहे हैं। अभिनेत्री का हालांकि कहना है कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या बात करते हैं। परिणीति चोपड़ा ने आईएएनएस को ईमेल साक्षात्कार में बताया, “आप हर समय इस पर ध्यान नहीं दे सकते कि लोग आपके बारे में क्या बात कर रहे हैं। अगर ऐसा करते हैं तो आप बुरे चक्र में फंस रहे हैं। आपको अच्छा महसूस करना है, आपको स्वस्थ महसूस करना है। स्वास्थ्य एक बहुत निजी वस्तु है और यही इसकी सबसे मजेदार बात है।”उन्होंने कहा, “आपको ऐसा काम करना है, जिससे आपको फायदा हो, जिससे आपको अच्छा महसूस हो। मुझ पर खास अंदाज में दिखने का दवाब नहीं है। मैं बस स्वस्थ रहना चाहती हूं और स्वस्थ, सुखी और संपूर्ण जीवन जीना चाहती हूं।”स्विमवियर ब्रांड ‘स्पीडो इंडिया’ ने परिणीति को हाल ही में अपना ब्रांड एंबेस्डर बनाया है।

उनके लिए स्वास्थ्य का अर्थ बदलने के सवाल पर उन्होंने कहा, “स्वास्थ्य का मतलब पूरी तरह से खुद को चुनौती देना है। हर दिन, हर प्रशिक्षण सत्र में। अगर यह आपको व्यस्त नहीं करती है, रोमांचित नहीं करती है, आप बोर होने लगेंगे। मैं कुछ नया तलाशती हूं, कुछ ऐसा, जो प्रतिदिन मेरी शारीरिक क्षमताओं को बढ़ाए।”वैश्विक पहचान बना चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की रिश्ते की बहन परिणीति चोपड़ा ने जोर दिया कि स्वास्थ्य सिर्फ आपके सोचने का तरीका ही नहीं बदलता। उन्होंने कहा, “यह स्वास्थ्य और सद्भाव के प्रति आपकी सोच भी बदलती है। जब आप अपने बारे में अच्छा महसूस करने लगते हैं, आप चीजों की प्रशंसा करना शुरू कर देते हैं।”उनकी आगामी फिल्म दिवाकर बनर्जी निर्देशित ‘संदीप और पिंकी फरार’ है जो तीन अगस्त को रिलीज होगी। इसके बाद विपुल शाह निर्देशित ‘नमस्ते इंग्लैंड’ दशहरा पर रिलीज होगी, जिसमें वह अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी। परिणीति अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केसरी’ में काम कर रही हैं।

 

Tags: BOLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD