Saturday, 25 May 2024

 

 

खास खबरें "Omjee's सिने वर्ल्ड और सरताज फिल्म्स ने नई फिल्म 'अपना अरस्तू' का फर्स्ट लुक पोस्टर किया साझा।" नई खेल नीति के आ रहे हैं अच्छे नतीजे, पेरिस ओलिंपिक में चमकेंगे पंजाबी खिलाड़ी: मीत हेयर पंजाब के कई लोकसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी को मिली मजबूती, विपक्षी पार्टियों के आधा दर्जन से ज्यादा बड़े नेता आप में शामिल आप-कांग्रेस और भाजपा जाति और साम्प्रदायिक आधार पर लोगों का ध्रुवीकरण कर रहे: सुखबीर सिंह बादल सांसद संजीव अरोड़ा ने डॉ. सुरजीत पातर के घर जाकर पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की जिला वासियों के घरों की रसोई तक पहुंचा वोटर जागरूकता अभियान अनुमति मिले, तो 24 घंटे में महिलाओं को डालेंगे 1500 रुपएः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आप की 300 यूनिट मुफ्त वाली बिजली गुल, बिजली कटों से कराह रहे लोगः परनीत कौर बारादरी गार्डन में जयइंद्र कौर ने लोगों से मांगे भाजपा के लिए वोट अमृतपाल और सिमरनजीत सिंह मान जैसे लोग पंजाब के लिए खतरा : डॉ. सुभाष शर्मा कांग्रेस, भाजपा व आप का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब: एन.के.शर्मा पंजाब के वोटर पोलिंग बूथों पर लगी कतार की जानकारी घर बैठे ही जान सकेंगे : सिबिन सी युवा पर्वतारोहियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की एलपीयू ने अपने हजारों दूरस्थ और ऑनलाइन छात्रों के लिए ऑनलाइन फ्रेशमेन इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किए जब मीत हेयर चुनाव प्रचार के दौरान अपने पैतृक गांव कुरड़ पहुंचे स्टाइलिश अंदाज में दिखी ग्लोबल स्टार दीपिका पादुकोण भारत निर्वाचन आयोग की टीम द्वारा पंजाब में चुनाव तैयारियों का जायज़ा चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र के लिए 2024 के लोकसभा आम चुनाव के लिए मतदान तैयारियों की समीक्षा होशियार सिंह ने ईमान बेचने के बाद इस्तीफा दिया, देहरा अब मेरा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वनों की आग पर नियंत्रण पाने के लिए जन सहभागिता नितांत आवश्यक: मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना प्रधानमंत्री बताएं, आपदा में हिमाचल को कहां धन दिया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

नरेंद्र मोदी, भाजपा अपने वादों पर खरा नहीं उतरते : राहुल गांधी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरू , 27 Apr 2018

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अपने वादों पर खरा नहीं उतरने को लेकर निशाना साधा।राहुल गांधी ने कहा कि सिद्धारमैया के नेतृत्व में कर्नाटक सरकार अपने पूर्ववत चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों को 95 फीसदी पूरा करने में सफल रही है।राहुल गांधी ने यह टिप्पणी कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र जारी करने के दौरान की, जिसे राहुल गांधी ने कर्नाटक के लोगों की ‘मन की बात’ बताया।राहुल गांधी ने कहा, “प्रधानमंत्री ने हर किसी को उनके खाते में 15 लाख रुपये देने का वादा किया था, लेकिन एक भी रुपया नहीं आया। उन्होंने एक भ्रष्टाचार मुक्त भारत की गारंटी दी थी, लेकिन उनके शासन के दौरान बहुत से घोटाले हुए चाहे वह राफेल हो या अमित शाह के बेटे का।”इस मौके पर सभा में राहुल गांधी ने कहा, “उन्होंने (मोदी) यह भी कहा है कि वह सुनिश्चित करेंगे कि किसानों को उनकी उपज सही मूल्य मिले। नरेंद्र मोदी व भाजपा अपने वादे पर खरे नहीं उतरते।”उन्होंने भाजपा पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र हर समुदाय के साथ परामर्श करने के बाद जारी किया गया है, जबकि भाजपा का घोषणा पत्र आरएसएस द्वारा तैयार किया जाएगा।उन्होंने कहा, “जब भाजपा अपना घोषणा पत्र जारी करेगी तो तीन से चार नेता इसका फैसला करेंगे। इसमें भ्रष्टाचार छिपा होता है। इसमें रेड्डी बंधुओं के विचार होंगे। यही आरएसएस का घोषणा पत्र होगा।”कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा मोदी अपने ‘मन की बात’ कहना पसंद करते हैं, लेकिन कांग्रेस का घोषणा पत्र ‘कर्नाटक के लोगों की मन की बात है।’उन्होंने कहा, “हम कर्नाटक के दर्शन में विश्वास करते हैं। अगर हर शख्स, प्रत्येक समुदाय, हर जिले की बात नहीं सुनी जाएगी तो राज्य का कोई भविष्य नहीं होगा।”उन्होंने कहा, “हमने कर्नाटक के लोगों के पास जाकर वे क्या चाहते हैं उसे जाना है। हमारा घोषणा पत्र उनके मन की बात है।”इस मौके पर मौजूद सिद्धारमैया ने कहा कि कर्नाटक देश में सबसे ज्यादा रोजगार पैदा करने वाला राज्य है और इसने सबसे ज्यादा निवेश प्राप्त किया है।उन्होंने कहा, “हम नव कर्नाटक बनाने के अपने प्रयासों को जारी रखेंगे।”

 

Tags: Rahul Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD