Monday, 17 June 2024

 

 

खास खबरें पंजाबी लड़कियों ने छुई बुलंदियां- दो बेटियाँ भारतीय हवाई फ़ौज में अधिकारी बनी डबल इंजन सरकार गरीब के साथ-साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए कर रही कामः सीएम नायब सिंह भारत की 30 मिलियन वयस्क आबादी या तो अधिक वजन वाली या मोटापे से ग्रस्त: डॉ. अमित गर्ग प्रदेश विश्वविद्यालय में एससीए चुनाव करवाने के लिए संभावनाएं तलाशेगी सरकार पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के दो कैडिटों ने छूआ आसमान सीआईआई जालंधर जोन ने एलपीयू में एआई और चैटजीपीटी पर कार्यशाला आयोजित की स्वैच्छिक रक्तदान के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में आगे आएं युवा : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तकनीक और कौशल देश के विकास के लिए जरूरी - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पद्मश्री अवार्डियों को किया सम्मानित बाल संरक्षण आयोग बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने और उनके सपनों को उड़ान भरवाने का कर रहा कार्य - असीम गोयल अगामी मानसून से पहले पूरे किए जाएं बाढ़ रोकथाम के कार्य : डॉ अभय सिंह यादव हरियाणा सरकार का फ़िल्म प्रोमोशन पर विशेष फोकस, सब्सिडी के लिए 17 फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई केन्द्र में हरियाणा से तीन मंत्री बनने से हरियाणा के विकास को मिलेगी तेजी -केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल हरियाणा 1 जुलाई से नए आपराधिक कानून लागू करने को तैयार : टी.वी.एस.एन. प्रसाद संभावित बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार : कोमल मित्तल मुख्य सचिव अनुराग वर्मा का राजस्व बढ़ाने और व्यय के प्रभावी प्रबंधन पर जोर जीएमएसएच-16 की उत्साहपूर्ण भागीदारी और 101 रक्तदान के साथ 20वां विश्व रक्तदाता दिवस मनाया ज़मीन के इंतकाल के लिए 3000 रुपए की रिश्वत लेता पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू सांसद बनने के बाद एक्शन में सांसद गुरजीत सिंह औजला प्रदेश के सभी जिलों में 85 स्थलों पर मेगा मॉकड्रिल का आयोजन पुलिस के ख़िलाफ़ लग रहे आरोपों पर बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

 

होशियार सिंह ने ईमान बेचने के बाद इस्तीफा दिया, देहरा अब मेरा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

बिना बिके कोई आजाद विधायक पद से त्याग पत्र नहीं देता

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ढलियारा , 24 May 2024

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आजाद विधायक होशियार सिंह ने ईमान बेचने के बाद पद से इस्तीफा दिया है। बिना बिके कोई विधायक पद नहीं छोड़ता। इस्तीफा देने वाले बिकाऊ विधायक को जनता को यह बताना चाहिए कि त्याग पत्र मंजूर होने के बाद क्या वह दोबारा चुनाव नहीं लड़ेंगे। 

वह भाजपा की राजनीतिक मंडी में बिके हैं, खरीदने वाली पार्टी की शर्तें हैं, इसलिए आजाद विधायक को पद छोड़ना पड़ रहा है। लोग कहते हैं कि देहरा कोई नहीं तेरा, मैं कहता हूं देहरा मेरा है। मुख्यमंत्री यहां लोकसभा उम्मीदवार सतपाल रायजादा के लिए वोट मांगने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि देहरा के हरिपुर में उन्होंने जनसभा कर आजाद विधायक की सारी मांगें मानी थी। 

उन्हें पूरा भी किया, बनखंडी में करोड़ों रुपये की लागत से जूलॉजिकल पार्क बना रहे हैं। करोड़ों रुपये के काम बिकाऊ विधायक के कहने पर किये, लेकिन वह फिर भी बिक गए। इस बार लड़ाई भाजपा के धनबल और जनबल के बीच है। कांग्रेस के पास पैसा नहीं है, जनता की ताकत है, उसी के बूते लोकसभा और विधानसभा चुनाव जीतेंगे। 

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि देहरा मेरा पुराना घर है। यहां के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। देहरा के लिए नई-नई योजनाएं लाई जाएंगी। भाजपा नेता व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर जितना मर्जी जोर लगा लें वह सरकार को अस्थिर नहीं कर पाएंगे। उनकी सरकार पूरे पांच साल जनता के लिए काम करेगी। 

विधायकों को खरीदकर जयराम ठाकुर का सपना पूरा होने वाला नहीं है। कांग्रेस सरकार अपने 15 महीने के कामकाज को लेकर जनता की अदालत में जा रहे हैं। भाजपा भी बताए कि उनकी दस साल की केंद्र सरकार की कौन सी उपलब्धि है। हिमाचल में आई आपदा के समय भाजपा सांसद कहां थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उस समय हिमाचल की याद क्यों नहीं आई। 

हिमाचल को भी भुज व उत्तराखंड की तर्ज पर विशेष राहत पैकेज मिलना चाहिए था। लेकिन, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और केंद्रीय नेताओं ने एक नहीं सुनी व कोई राहत प्रदेश को नहीं दी। भाजपा सांसदों व नेता प्रतिपक्ष को यह जवाब देना होगा कि आपदा में जनता के साथ क्यों खड़े नहीं हुए।   मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेताओं के पास बोलने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए झूठ का ढिंढोरा पीट रहे हैं।

सरकार ने 15 महीने में 10 में से 5 गारंटियों को पूरा कर दिया है। कर्मचारियों को ओपीएस दी, महिलाओं को 1500 रुपये मासिक पेंशन दे रहे हैं। जबकि भाजपा नेता व जयराम ने तो 1500 रुपये रुकवाने के लिए पूरा जोर लगाया है। सरकार ने सुख आश्रय योजना अनाथ बच्चों के लिए शुरू की है, 4000 बच्चे चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट बने हैं। 

डे बोर्डिंग स्कूल बनाए जा रहे हैं। विधवा महिलाओं के बच्चों को 27 साल की आयु तक मुफ्त पढ़ाएंगे। 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों का 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज होगा। दूध पर एमएसपी दी गई है। मनरेगा कर्मचारियों की 60 रुपये दिहाड़ी बढ़ाई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 जून को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें। 

बिकाऊ विधायक को सबक सिखाएं और सतपाल रायजादा को देहरा से लीड दें। सतपाल मिलनसार हैं, आपके सारे काम करेंगे। आज लड़ाई सत्य व असत्य के बीच है, इसलिए सच का साथ दें। इस दौरान लोकसभा उम्मीदवार सतपाल रायजादा, हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार बोर्ड के चेयरमैन नरदेव कंवर, पूर्व उम्मीदवार राजेश शर्मा, मनोनीत निदेशक पुष्पिंदर ठाकुर इत्यादि मौजूद रहे। 

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD