Sunday, 12 May 2024

 

 

खास खबरें चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील अगर किसी ने मोदी शाह की जोड़ी को हराया है तो वह पंजाब की जनता है : गुरजीत सिंह औजला मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई चुनाव प्रचार और क्षेत्रवासियों के समर्थन से मीत हेयर सब से आगे निकले "अगले पांच वर्षों में फार्मासिस्ट होंगे सबसे अधिक महत्वपूर्ण": एलपीयू में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने किया घोषित हरसिमरत कौर बादल पंजाब के हितों की रक्षा के लिए संसद में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के सामने खड़ी हुई है,वह आपके वोटों की हकदार है: सुखबीर सिंह बादल किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा देने से इंकार करने के बाद आप वोट कैसे मांग रहे हैं : रसिमरत कौर बादल ने गुरमीत सिंह खुडियां से पूछा

 

टकराव के माहौल में सकारात्मक मानसिकता जरूरी : नीतीश कुमार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 21 Apr 2018

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां शनिवार को कहा कि आज देश-दुनिया में तनाव और टकराव का माहौल बना हुआ है, जिससे निकलना होगा और सकारात्मक मानसिकता के साथ काम करना होगा। पटना में आयोजित ‘बिहार संवादी’ कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संवाद के ऐसे कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और उसके बेहतर नतीजे निकलते हैं। बिहार की भूमि को ज्ञान की भूमि बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां का माहौल प्रारंभ से ही सकरात्मक रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज समाज में प्रेम-सद्भाव और सौहार्द का माहौल बनाए रखने की जरूरत है। इस कार्यक्रम में लेखक, विद्वान, साहित्यकार, पत्रकार, फिल्म जगत के लोग व्यापक चर्चा के लिए शामिल हो रहे हैं। उम्मीद है कि इस संवाद से सकारात्मक संदेश जाएगा। नीतीश ने अपनी सरकार द्वारा पूर्ण शराबबंदी लागू किए जाने और बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि अगर विकास को प्रभावी बनाना है तो समाज सुधार के लिए भी काम करना होगा।

उन्होंने कहा, “विकास का मतलब सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्च र का निर्माण नहीं होता, बल्कि सामाजिक उत्थान भी होता है। विकास का मतलब न्याय के साथ हर इलाके और हर समुदाय का विकास है। हम कुरीतियों को दूर करेंगे तभी विकास प्रभावी होगा।”दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में साहित्य और सत्ता के संबंध, बिहार की कथाभूमि, रचनात्मकता का समकाल, सीता के अनेक मिथकों और पौराणिक कथाओं, हाशिए के साहित्य जिसमें दलित और अल्पसंख्यक साहित्य पर फोकस होगा, भाषा और बोली के द्वंद्व्, धर्म और साहित्य का रिश्ता, सिनेमा में बिहारी प्रतिभा, मीडिया की चुनौतियां आदि विषयों पर बातचीत होगी। इन क्षेत्रों के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से लेखकों, कलाकारों, पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है।

 

Tags: Nitish Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD