Saturday, 25 May 2024

 

 

खास खबरें भारत निर्वाचन आयोग की टीम द्वारा पंजाब में चुनाव तैयारियों का जायज़ा चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र के लिए 2024 के लोकसभा आम चुनाव के लिए मतदान तैयारियों की समीक्षा होशियार सिंह ने ईमान बेचने के बाद इस्तीफा दिया, देहरा अब मेरा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वनों की आग पर नियंत्रण पाने के लिए जन सहभागिता नितांत आवश्यक: मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना प्रधानमंत्री बताएं, आपदा में हिमाचल को कहां धन दिया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने अहंकार को अपनी सोच पर हावी न होने दें: टंडन की तिवारी को सलाह 'आप की आवाज़' पार्टी के अध्यक्ष प्रेम पाल चौहान ने टंडन को समर्थन देने की घोषणा की इंडिया गठबंधन को स्पष्ट और निर्णायक जनादेश मिलने जा रहा है : जयराम रमेश समाना के लोगों ने परनीत कौर को दिया जीत दिलाने का भरोसा, परनीत ने भी कहा संसद पहुंचते ही हरेक मांग होगी प्रमुखता के पूरी अटारी गांव झीता दयाल सिंह की पूरी पंचायत कांग्रेस में शामिल बसपा के चंडीगढ़ प्रभारी सुदेश कुमार खुरचा आम आदमी पार्टी में हुए शामिल बटाला में लोगों की भीड़ देख मान ने कहा - ये आप की आंधी है, पंजाब बनेगा हीरो, इस बार 13-0' आप ने पंजाब में बीजेपी, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (बादल) को दिया बड़ा झटका! कई बड़े नेता आप में शामिल मोदी सरकार ने प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया : चुग मलोया राजपूत धर्मशाला में सैंकड़ों महिलाओं ने दिया भाजपा को समर्थन राजा वड़िंग ने लुधियाना में विभाजनकारी राजनीति कि बजाय विकास को प्राथमिकता दी आम आदमी पार्टी अनुसूचित जातियों और समाज के कमजोर वर्गों के साथ भेदभाव कर रही: सरदार सुखबीर सिंह बादल हजारों मजदूरों ने दिया गुरजीत सिंह औजला को समर्थन 4 जून को नतीजे घोषित होते ही देश की जनता देखेगी इंडी गठबंधन का दंगल और इनके तीन तलाक : शहजाद पूनावाला चंडीगढ़ में चल रहा है कांग्रेस और आप का फ्रेंडशिप विद बेनीफिट खेल : शहजाद पूनावाला भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डॉ. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार

 

निशानेबाजी में अभी बच्चा हूं : जीतू राय

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Apr 2018

भारत के दिग्गज निशानेबाज और आस्ट्रेलिया में हुए 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाले जीतू राय का कहना है कि वह भले ही उम्र से बड़े हों, लेकिन इस खेल में बच्चे हैं।राजधानी दिल्ली में आयोजित एक समारोह में शामिल हुए जीतू ने आईएएनएस के साथ हुए एक साक्षात्कार में कहा कि अभी वह बच्चे हैं और उन्हें अपने करियर में लंबा सफर तय करना है।वर्तमान में जीतू 30 साल के हैं। ऐसे में खिलाड़ियों की बढ़ती उम्र को हमेशा उनके करियर से जोड़ा जाता है। कई बार उन्हें आलोचकों द्वारा संन्यास लेने का सुझाव भी दे दिया जाता है।इस पर जीतू ने कहा, "मैं निशानेबाजी में तो अभी बच्चा हूं। मैं उम्र में बच्चा नहीं हूं, लेकिन निशानेबाजी में अभी बच्चा हूं। अभी मुझे वंबा सफर तय करना है। 2013 से मैंने निशानेबाजी शुरू की थी। अभी सिर्फ पांच साल ही हुए हैं। ऐसे में अभी तो और भी आगे जाना है। अभी मन नहीं भरा है।"आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल खेलों में जीतू ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हालांकि, वह 2014 में ग्लास्गो में हुए 20वें राष्ट्रमंडल खेलों की 50 मीटर पिस्टल में जीते स्वर्ण को नहीं बचा पाए।ऐसे में इस स्पर्धा में हुई चूक के बारे में जीतू ने कहा, "10 मीटर एयर पिस्टल में अच्छा प्रदर्शन किया था। 50 मीटर स्पर्धा के दौरान हवा थोड़ी ज्यादा थी। इस कारण मेरी तकनीक में थोड़ी गड़बड़ी हो गई और इसीलिए, मैं स्वर्ण पदक को बचाने से चूक गया।"

राष्ट्रमंडल खेलों में स्पर्धा के दौरान आई मुश्किलों के बारे में जीतू ने कहा, "इन खेलों में प्रतिस्पर्धा अधिक मुश्किल नहीं होती, क्योंकि इसमें जापान और कोरिया के निशानेबाज नहीं थे। इसके बावजूद भी अपनी मेहनत से इसमें पदक जीता, जो देशवासियों के लिए है। असली परीक्षा एशियाई खेलों और विश्व चैम्पियनशिप में होगी।"इन राष्ट्रमंडल खेलों में 15 साल के भारतीय निशानेबाज अनीश भानवाल और 16 साल की मनु भाकर ने भी अपनी-अपनी स्पर्धा में देश के लिए स्वर्णिम हासिल की। ऐसे में इन युवा निशानेबाजों के प्रदर्शन पर जीतू बोले, "उनका प्रदर्शन देख कर हैरान हूं। मैं यह सोच रहा हूं कि अगर इस उम्र में वह इस प्रकार का प्रदर्शन कर रहे हैं, तो भविष्य में वह कितनी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।"दो स्पर्धाओं में एक साथ हिस्सा लेने के कारण किसी प्रकार के दबाव होने पर जीतू ने कहा, "दोनों स्पर्धाओं में थोड़ा सा अंतर होता है। बंदूकों का फर्क होता है, लेकिन तरीका एक ही है। दोनों स्पर्धाओं के बीच अंतर होने के कारण अभ्यास का समय होता है। इसलिए, अधिक परेशानी नहीं होती है।"जीतू का अगला लक्ष्य एशियाई खेल और विश्व चैम्पियनशिप है। हालांकि, उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा सपना ओलम्पिक खेलों का पदक हासिल करना है। रियो डी जनेरियो में 2016 में हुए ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेने पहुंते जीतू को 12वां स्थान हासिल हुआ था।ऐसे में वह टोक्यो ओलम्पिक खेलों के लिए तैयारी कर रहे हैं और उनका मानना है कि एशियाई चैम्पियनशिप और विश्व चैम्पियनशिप से उन्हें ओलम्पिक पदक के लक्ष्य को हासिल करने में बहुद मदद मिलेगी।

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD