Saturday, 25 May 2024

 

 

खास खबरें अपने अहंकार को अपनी सोच पर हावी न होने दें: टंडन की तिवारी को सलाह 'आप की आवाज़' पार्टी के अध्यक्ष प्रेम पाल चौहान ने टंडन को समर्थन देने की घोषणा की इंडिया गठबंधन को स्पष्ट और निर्णायक जनादेश मिलने जा रहा है : जयराम रमेश समाना के लोगों ने परनीत कौर को दिया जीत दिलाने का भरोसा, परनीत ने भी कहा संसद पहुंचते ही हरेक मांग होगी प्रमुखता के पूरी अटारी गांव झीता दयाल सिंह की पूरी पंचायत कांग्रेस में शामिल बसपा के चंडीगढ़ प्रभारी सुदेश कुमार खुरचा आम आदमी पार्टी में हुए शामिल बटाला में लोगों की भीड़ देख मान ने कहा - ये आप की आंधी है, पंजाब बनेगा हीरो, इस बार 13-0' आप ने पंजाब में बीजेपी, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (बादल) को दिया बड़ा झटका! कई बड़े नेता आप में शामिल मोदी सरकार ने प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया : चुग मलोया राजपूत धर्मशाला में सैंकड़ों महिलाओं ने दिया भाजपा को समर्थन राजा वड़िंग ने लुधियाना में विभाजनकारी राजनीति कि बजाय विकास को प्राथमिकता दी आम आदमी पार्टी अनुसूचित जातियों और समाज के कमजोर वर्गों के साथ भेदभाव कर रही: सरदार सुखबीर सिंह बादल हजारों मजदूरों ने दिया गुरजीत सिंह औजला को समर्थन 4 जून को नतीजे घोषित होते ही देश की जनता देखेगी इंडी गठबंधन का दंगल और इनके तीन तलाक : शहजाद पूनावाला चंडीगढ़ में चल रहा है कांग्रेस और आप का फ्रेंडशिप विद बेनीफिट खेल : शहजाद पूनावाला भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डॉ. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार किसी के बहकावे में न आना, सिंगला को चुनाव जिताओ : सचिन पायलट प्लास्टिक कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान आवश्यक: मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना मान ने पंजाब के लोगों को दिया ‘पावर शॉक’ : डॉ. सुभाष शर्मा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है मीत हेयर का काफ़ला एन.के.शर्मा ने पटियाला का पहरेदार बन कांग्रेस, भाजपा व आप से पूछे पांच सवाल

 

राष्ट्रमंडल खेल (हॉकी) : मलेशिया को हराकर भारतीय पुरुष टीम सेमीफाइनल में

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया) , 10 Apr 2018

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों को छठे दिन मंगलवार को मलेशिया को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने गोल्ड कोस्ट हॉकी स्टेडियम में खेले गए मैच में मलेशिया को 2-1 से हारया। भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने तीसरे और 44वें मिनट में गोल किए जबकि मलेशिया के लिए फैजल सारी ने 16वें मिनट में एक मात्र गोल किया। हरमनप्रीत ने दोनों गोल पेनाल्टी कॉर्नर पर किए। भारत ने मैच की शानदार शुरुआत की और तीसरे मिनट में ही बढ़त ले ली। मैच के तीसरे मिनट में ही भारत ने मलेशिया के घेरे में जगह बनाई और पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया जिसपर हरमनप्रीत ने गोल करते हुए भारत को 1-0 से आगे कर दिया।गोल खाने के बाद भी मलेशिया दबाव में नहीं आई और उसने कई बार भारतीय रक्षापंक्ति की परीक्षा ली। वो हालांकि अपने प्रायसों को अंजाम नहीं दे सकी और पहले क्वार्टर का अंत भारत के पक्ष में 1-0 से हुआ।दूसरे क्वार्टर में हालांकि वो बराबरी करने में सफल रही। मलेशिया के लिए यह गोल फैजल सारी ने किया। फैजल के पास गेंद आई और वो उसे लेकर अकेले आगे बढ़ दिए। उन्होंने आसानी से वन-टू-वन में भारत के गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश को मात देते हुए बराबरी का गोल किया। अगले ही मिनट भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारत के हिस्से दूसरा गोल नहीं आया। भारत ने दूसरे क्वार्टर में मलेशियाई खेमे में आक्रमण के जो प्रयास किए वो अंजाम तक नहीं पहुंच सके। दूसरे क्वार्टर का अंत 1-1 की बराबरी पर हुआ। तीसरे क्वार्टर के आखिरी पलों में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला जिस पर हरमनप्रीत ने गोल करते हुए भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी। इस बढ़त को भारत ने आखिरी क्वार्टर तक कायम रखा और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD