Sunday, 12 May 2024

 

 

खास खबरें गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रत्याशी के हक में मोहाली में वोटरों से मांगा वोट अपना वोट डालते समय 1 जून 1984 को याद रखना: सरदार सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से कहा लोगों को गुमराह करने की बजाए विकास की बात करें कांग्रेस, भाजपा व आप : एन.के.शर्मा चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील अगर किसी ने मोदी शाह की जोड़ी को हराया है तो वह पंजाब की जनता है : गुरजीत सिंह औजला मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई चुनाव प्रचार और क्षेत्रवासियों के समर्थन से मीत हेयर सब से आगे निकले

 

डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को दी 100 अरब अतिरिक्त आयात शुल्क की चेतावनी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 06 Apr 2018

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह चीनी वस्तुओं पर अतिरिक्त 100 अरब डॉलर का आयात लगाने पर विचार कर रहे हैं। इसके साथ ही, विश्व की दो सबसे बड़ी आर्थिक शक्तियों के बीच खुली व्यापार जंग की संभावना गहरा गई है। ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने चीन की ओर से अनुचित जवाबी कार्रवाई पर प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे थे। चीन ने बुधवार को सोयाबीन, सुअर गोश्त समेत कई उत्पादों पर आयात शुल्क लगाने की घोषणा की थी जिसका सालाना मूल्य 50 अरब डॉलर है। चीन के वाणिज्य मंत्री ने कहा कि बीजिंग अपने हितों की रक्षा के लिए कोई भी कीमत चुकाने से नहीं हिचकिचाएगा। मंत्री ने कहा, "हम कोई व्यापार जंग नहीं चाहते हैं लेकिन ऐसी व्यापार जंग से भयभीत भी नहीं हैं।"अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी घोषणा में कहा, "चीन के अनुचित जवाबी कार्रवाई के आलोक में मैंने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि को यह विचार करने का निर्देश दिया है कि क्या 100 अरब डॉलर का अतिरिक्त आयात शुल्क चीनी वस्तुओं पर लगाना समुचित होगा।"उधर, चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा, "चीन और अमेरिका दोनों महाशक्तियों को समानता के आधार पर एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए।"चीन ने साफ कहा कि चाहे दो बड़े व्यापारिक साझेदारों के बीच व्यापारिंग जंग की स्थिति क्यों न उत्पन्न हो, अमेरिका द्वारा आगे आयात शुल्क लगाने पर वह भी प्रतिक्रियात्मक कदम उठाएगा। चीन के वाणिज्य मंत्री ने एक बयान में कहा, "चीन और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की ओर से विरोध के बावजूद अगर अमेरिका अपने संरक्षणवादी रुख पर कायम रहता है तो चीन अपने देश और लोगों के हितों की रक्षा के लिए आखिर तक लड़ाई जारी रखेगा।"

 

Tags: Donald Trump

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD