Saturday, 25 May 2024

 

 

खास खबरें स्टाइलिश अंदाज में दिखी ग्लोबल स्टार दीपिका पादुकोण भारत निर्वाचन आयोग की टीम द्वारा पंजाब में चुनाव तैयारियों का जायज़ा चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र के लिए 2024 के लोकसभा आम चुनाव के लिए मतदान तैयारियों की समीक्षा होशियार सिंह ने ईमान बेचने के बाद इस्तीफा दिया, देहरा अब मेरा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वनों की आग पर नियंत्रण पाने के लिए जन सहभागिता नितांत आवश्यक: मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना प्रधानमंत्री बताएं, आपदा में हिमाचल को कहां धन दिया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने अहंकार को अपनी सोच पर हावी न होने दें: टंडन की तिवारी को सलाह 'आप की आवाज़' पार्टी के अध्यक्ष प्रेम पाल चौहान ने टंडन को समर्थन देने की घोषणा की इंडिया गठबंधन को स्पष्ट और निर्णायक जनादेश मिलने जा रहा है : जयराम रमेश समाना के लोगों ने परनीत कौर को दिया जीत दिलाने का भरोसा, परनीत ने भी कहा संसद पहुंचते ही हरेक मांग होगी प्रमुखता के पूरी अटारी गांव झीता दयाल सिंह की पूरी पंचायत कांग्रेस में शामिल बसपा के चंडीगढ़ प्रभारी सुदेश कुमार खुरचा आम आदमी पार्टी में हुए शामिल बटाला में लोगों की भीड़ देख मान ने कहा - ये आप की आंधी है, पंजाब बनेगा हीरो, इस बार 13-0' आप ने पंजाब में बीजेपी, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (बादल) को दिया बड़ा झटका! कई बड़े नेता आप में शामिल मोदी सरकार ने प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया : चुग मलोया राजपूत धर्मशाला में सैंकड़ों महिलाओं ने दिया भाजपा को समर्थन राजा वड़िंग ने लुधियाना में विभाजनकारी राजनीति कि बजाय विकास को प्राथमिकता दी आम आदमी पार्टी अनुसूचित जातियों और समाज के कमजोर वर्गों के साथ भेदभाव कर रही: सरदार सुखबीर सिंह बादल हजारों मजदूरों ने दिया गुरजीत सिंह औजला को समर्थन 4 जून को नतीजे घोषित होते ही देश की जनता देखेगी इंडी गठबंधन का दंगल और इनके तीन तलाक : शहजाद पूनावाला चंडीगढ़ में चल रहा है कांग्रेस और आप का फ्रेंडशिप विद बेनीफिट खेल : शहजाद पूनावाला

 

तेजस्वी प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार को बताया 'कुर्सी का प्यारा'

तेजस्वी प्रसाद यादव
तेजस्वी प्रसाद यादव
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 05 Apr 2018

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए 'उन्हें कुर्सी का प्यारा' कहा। हालांकि इसके बाद अपनी टिप्पणी को लेकर वे 'ट्रोल' भी हो गए। तेजस्वी ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधने के लिए एक कॉर्टून ट्वीट किया। कॉर्टून में नीतीश को एक कुर्सी पर बैठा दिखाया गया जबकि उनके पीछे उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को दिखाया गया है, जो कई 'तीर' लिए हुए है। तेजस्वी ने कॉर्टून के साथ ट्वीट किया, "नीतीश का कुर्सी से लगाव, बिहार में चहुं ओर दंगा-फसाद।' इसके साथ ही उन्होंने कार्टून पर लिखा, 'कुर्सी के प्यारे-बिहार के हत्यारे'। इस ट्वीट के बाद कई लोगों ने तेजस्वी पर ही अपनी भडास निकाल दी। अभय नाम के एक व्यक्ति ने तेजस्वी के जवाब में लिखा, "सब जानते हैं कि दंगे तू करा रहा है अपनी 'डर्टी पलिटिक्स' के लिए।" एक अन्य ट्विटर उपभोक्ता (यूजर) ने लिखा, "यार कोई संभालो इसको। बाबू जी के जेल जाने से सदमे में है।" एक यूजर ने तेजस्वी के समर्थन में लिखा, "दौर-ए-मोदी में कहां कोई 'इंसान' नजर आता है, कोई 'हिन्दू' कोई दलित, तो कोई मुसलमान नजर आता है।"

 

Tags: Tejaswi Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD