Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अम्बाला शहर रैली से पहला ही चुनाव लड़ रही बंतो कटारिया के हौसले बुलंद निर्दलीय उम्मीदवार शकील मुहम्मद ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में नामांकन पत्र वापस लिया हीरामंडी के वीडियो सॉन्ग "मासूम दिल है मेरा" के रिलीज पर ऋचा चड्ढा भावुक होकर बोलीं सात करोड़ का है उर्वशी रौतेला का कान्स कस्टम गाउन अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ मंदिर में नतमस्तक होकर पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना करतम भुगतम - ज्योतिष और आस्था की एक दिल दहला देने वाली कहानी

 

महाराष्ट्र के दंगाई हिंदुत्व नेता को प्रधानमंत्री का समर्थन : प्रकाश अंबेडकर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Mar 2018

भारिपा बहुजन महासंघ के अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नीत महाराष्ट्र सरकार पर दक्षिणपंथी हिंदूत्व नेता संभाजी भिड़े उर्फ 'गुरुजी' को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन की वजह से गिरफ्तार नहीं करने का आरोप लगाया। दलितों और अन्य पार्टियों के कार्यकर्ताओं की भीड़ को संबोधित करते हुए संविधान निर्माता बी.आर. अंबेडकर के पड़पोते प्रकाश अंबेडकर ने कहा, "यह अच्छी तरह से ज्ञात तथ्य है कि मोदी भिड़े को गुरु के रूप में मानते हैं।"उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "हम मोदी के साथ लड़ने के पक्ष में नहीं है। हालांकि महाराष्ट्र सरकार द्वारा अगर कार्रवाई नहीं की गई तो हमें पता है कि सही समय पर इससे कैसे निपटना है।"प्रकाश ने स्पष्ट किया कि सभी को जनता की इच्छा के सामने झुकना चाहिए और 'हम जानते हैं कि कैसे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री(देवेंद्र फडणवीस) को लोगों के सामने झुकाया जाता है।'उन्होंने कहा, "अगर कानून लागू नहीं किया गया, और भिड़े को आठ दिनों के अंदर गिरफ्तार नहीं किया गया, तो हम हमारे भविष्य की रणनीति की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे। कानून सबके लिए समान क्यों नहीं है? अगर एक और हिंदुत्व नेता मिलिंद एकबोटे गिरफ्तार हो सकता है, तो भीमा-कोरेगांव का मुख्य आरोपी होने के बावजूद, ऐसी क्या चीज है जो भिड़े को गिरफ्तार करने से रोक रही है।"उन्होंने महाराष्ट्र के भाजपा अध्यक्ष रावसाहेब पाटील-दानवे को भी भीमा-कोरेगांव दंगे के संबंध में सोशल मीडिया पर बयान देने के लिए गिरफ्तार करने की मांग की।प्रकाश ने कहा कि उन्होंने 15 मार्च को महाराष्ट्र सरकार को 26 मार्च तक भिड़े गुरुजी को गिरफ्तार करने की समयसीमा दी थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

 

Tags: PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD