Saturday, 25 May 2024

 

 

खास खबरें "Omjee's सिने वर्ल्ड और सरताज फिल्म्स ने नई फिल्म 'अपना अरस्तू' का फर्स्ट लुक पोस्टर किया साझा।" नई खेल नीति के आ रहे हैं अच्छे नतीजे, पेरिस ओलिंपिक में चमकेंगे पंजाबी खिलाड़ी: मीत हेयर पंजाब के कई लोकसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी को मिली मजबूती, विपक्षी पार्टियों के आधा दर्जन से ज्यादा बड़े नेता आप में शामिल आप-कांग्रेस और भाजपा जाति और साम्प्रदायिक आधार पर लोगों का ध्रुवीकरण कर रहे: सुखबीर सिंह बादल सांसद संजीव अरोड़ा ने डॉ. सुरजीत पातर के घर जाकर पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की जिला वासियों के घरों की रसोई तक पहुंचा वोटर जागरूकता अभियान अनुमति मिले, तो 24 घंटे में महिलाओं को डालेंगे 1500 रुपएः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आप की 300 यूनिट मुफ्त वाली बिजली गुल, बिजली कटों से कराह रहे लोगः परनीत कौर बारादरी गार्डन में जयइंद्र कौर ने लोगों से मांगे भाजपा के लिए वोट अमृतपाल और सिमरनजीत सिंह मान जैसे लोग पंजाब के लिए खतरा : डॉ. सुभाष शर्मा कांग्रेस, भाजपा व आप का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब: एन.के.शर्मा पंजाब के वोटर पोलिंग बूथों पर लगी कतार की जानकारी घर बैठे ही जान सकेंगे : सिबिन सी युवा पर्वतारोहियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की एलपीयू ने अपने हजारों दूरस्थ और ऑनलाइन छात्रों के लिए ऑनलाइन फ्रेशमेन इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किए जब मीत हेयर चुनाव प्रचार के दौरान अपने पैतृक गांव कुरड़ पहुंचे स्टाइलिश अंदाज में दिखी ग्लोबल स्टार दीपिका पादुकोण भारत निर्वाचन आयोग की टीम द्वारा पंजाब में चुनाव तैयारियों का जायज़ा चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र के लिए 2024 के लोकसभा आम चुनाव के लिए मतदान तैयारियों की समीक्षा होशियार सिंह ने ईमान बेचने के बाद इस्तीफा दिया, देहरा अब मेरा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वनों की आग पर नियंत्रण पाने के लिए जन सहभागिता नितांत आवश्यक: मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना प्रधानमंत्री बताएं, आपदा में हिमाचल को कहां धन दिया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

राष्ट्रवादी संजय डालमिया ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को किया सम्मानित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Mar 2018

अग्रणी उद्योगपति संजय डालमिया ने अपने एनजीओ-'भारत मां शहीद सम्मान ट्रस्ट' के माध्यम से भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के सर्वोच्च त्याग का मान रखते हुए उनके परिजनों को सम्मानित किया। इस अवसर पर संजय डालमिया ने अपने ट्रस्ट के नए अभियान की घोषणा की, जो भारत में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों की जिंदगी में सुधार लाने की ओर केंद्रित है। डालमिया ने बताया कि इस अभियान के तहत वह भारतीय क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय राम प्रसाद बिस्मिल के भतीजे राज बहादुर तोमर परिवार को आजीवन वित्तीय सहायता प्रदान कर रहे हैं।इन सेनानियों के अखंड उत्साह को सम्मानित करते हुए इस समारोह में देशभक्ति के गीतों के साथ संगीत कार्यक्रम, 'भारत मां गौरव संध्या'का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के युवाओं में गौरव की भावना का संचार करना था।डालमिया ने कहा, "भारत मां शहीद सम्मान ट्रस्ट उन महान सेनानियों के परिवारों को सम्मानित करता है, जिन्होंने अपने जीवन की परवाह किए बगैर देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। उन्होंने अपनी देशभक्ति से उस समय के शासकों की नींद उड़ा दी। मुझे इस देश को इन स्वतंत्रता सेनानियों के साहस पर गर्व है।"

डालमिया का विश्वास है कि जिन लोगों ने इस देश को स्वतंत्रता दिलाने में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया, उन्हें कभी भी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि आज के युवाओं से जुड़कर उनमें अपने देश के संपन्न इतिहास के प्रति गौरव की भावना का संचार करना बहुत आवश्यक है। इसीलिए ऐसे समारोहों को बढ़ावा देने की अत्यधिक आवश्यकता है, जो हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों को गौरवान्वित व सम्मानित करें।डालमिया ने कहा, ''हमारे देश को सुपर पॉवर बनाने के लिए हमें देश में देशभक्ति की भावना का नवनिर्माण करना होगा। देश के सुधार की भावना हर व्यक्ति के दिल में समाई हुई होनी आवश्यक है।"समारोह में डालमिया के साथ स्वर्गीय श्री राम प्रसाद बिस्मिल के भतीजे राज बहादुर तोमर मौजूद थे, जिन्होंने उस समय और आज के जीवन के विषय में बातचीत की। इस समारोह में अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार भी मौजूद थे, जिनमें चंद्र शेखर आजाद का परिवार और शहीद भगत सिंह का परिवार भी शामिल था।

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD