Monday, 27 May 2024

 

 

खास खबरें भारत आगे बढ़ रहा है और पंजाब पीछे जा रहा है: सुभाष शर्मा केंद्र के सहयोग से घग्गर की समस्या का जल्द होगा स्थाई समाधानः परनीत कौर हम आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लड़ रहे हैं : भगवंत मान जब तक केजरीवाल ज़िंदा है किसी में हिम्मत नहीं की आपका आरक्षण ख़त्म कर सके : अरविंद केजरीवाल क्यों आज मुद्दों पर बात नहीं कर रही बीजेपी : सुप्रिया श्रीनाटे कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला मोदी भ्रष्टाचार के केंद्र बिंदु, संविधान खत्म करने का ना देखें सपना : राहुल गांधी पीएम मोदी ने 22 लोगों के 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया : राहुल गांधी वोट के अधिकार को ख़रीदना चाहती है भाजपा : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भाजपा वाले नकली गोरक्षक, हम कर रहे गोसंरक्षण : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने सोहाना हॉस्पिटल का दौरा कर कैंसर मरीजों से मुलाकात की कांग्रेस संयुक्त सचिव रविंदर सिंह त्यागी हुए भाजपा में शामिल अब संजय टंडन का समर्थन करने दिव्यांग भी आये आगे तिवारी का चुनाव प्रचार भ्रामक और अराजकता का प्रतीक : रविंद्र पठानिया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खडूर साहिब से आप उम्मीदवार लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार गोल्डन टेंपल को बनाया जायेगा ग्लोबल सेंटर : राहुल गांधी पंजाब में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, चिंता का विषय: विजय इंदर सिंगला विजय इंदर सिंगला ने जारी किया घोषणापत्र, क्षेत्र के लिए किये कई वादे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान तेज किया, मुख्य मुद्दों की अनदेखी करने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आलोचना की भाजपा द्वारा बिट्टू को खारिज करने पर, वड़िंग को अपने ‘मित्र’ बिट्टू के लिए बुरा लगा सीएम भगवंत मान ने राजासांसी, अजनाला और मजीठा में कुलदीप धालीवाल के लिए किया प्रचार, अमृतसर के लोगों ने भारी वोटों से आप को जीत दिलाने का किया वादा

 

भारत दुनिया में हथियारों का सबसे बड़ा खरीदार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संयुक्त राष्ट्र , 18 Mar 2018

भारत दुनिया में हथियारों का सबसे बड़ा खरीदार है। पिछले पांच साल के दौरान हथियारों की वैश्विक खरीद में भारत का हिस्सा 12 फीसदी है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) के मुताबिक ने इन आंकड़ों के साथ कहा है कि भारत हथियारों की अपनी जरूरतो को पूरा करने के लिए उत्पादन करने में खुद सक्षम नहीं है।इस सप्ताह जारी सिपरी की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का आयात 2008-12 की पांच साल की अवधि की तुलना में पिछले पांच साल 2013-17 के दौरान 24 फीसदी बढ़ा है।सिपरी के वरिष्ठ शोधकर्ता सिमोन वीजीमैन ने लिखा है, "एक तरफ पाकिस्तान और दूसरी तरफ चीन के साथ तनावों में रहने के कारण भारत में प्रमुख हथियारों की मांग बढ़ गई है, जिसका वह खुद उत्पादन करने में सक्षम नहीं है।"उन्होंने कहा कि इसके उलट चीन हथियारों की अपनी की जरूरतों को पूरा करने में खुद सक्षम है।सिपरी के आंकड़ों के मुताबिक भारत का कुल रुझान-संकेतक मूल्य (टीआईवी)2008-12 के दौरान 14,608 था जो 2013-17 में बढ़कर 18,048 हो गया।भारत द्वारा हथियार खरीद हालांकि कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के अंतिम तीन साल की तुलना में भाजपा सरकार के पिछले तीन साल के दौरान कम हुई है। मनमोहन सिंह जब 2011-13 के दौरान प्रधानमंत्री थे, तब भारत ने 13,319 टीआईवी मूल्य के हथियारों का आयात किया था लेकिन 2015-17 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतर्गत केवल 9,499 टीआईवी मूल्य के हथियार खरीदें गए। 2014 के दौरान जब दोनों नेता सत्ता में थे उस वक्त 3,227 टीआईवी मूल्य के हथियार खरीदे गए थे।

भारत की परस्पर तुलना में पाकिस्तान का हथियार आयात पिछले पांच साल के दौरान लगातर घटा है। पिछले पांच साल की तुलना में पाकिस्तान का अमेरिका से आयात लगातार कम हुआ है जबकि चीन से उसकी आपूर्ति में वृद्धि हुई है।रिपोर्ट में कहा गया, "भारत के साथ जारी तनाव और चल रहे आंतरिक संघर्ष के बावजूद पाकिस्तान का हथियार आयात 2008-12 के मुकाबले 2013-17 में 36 फीसदी घटा है। 2013-17 में वैश्विक हथियार आयात में पाकिस्तान का हिस्सा 2.8 फीसदी है।"अध्ययन में कहा गया है कि अमेरिका से पाकिस्तान का हथियार आयात 2008-12 के मुकाबले हाल के पांच वर्षो में 76 फीसदी घटा है। सिपरी ने कहा, पाकिस्तान का 2013-17 में हथियारों का मुख्य स्त्रोत चीन रहा। साथ ही बांग्लादेश में भी चीन के हथियारों का आयात बड़े पैमाने पर हुआ। अमेरिका से भारत का आयात 2008-12 के दौरान 2.7 फीसदी था जो बढ़कर हाल के पांच वर्षो में 15 फीसदी हो गया। आयात में 557 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। भारत ने अमेरिका से आयात में उज्बेकिस्तान, ब्रिटेन और इजरायल को पीछे कर दिया है।

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD