Saturday, 18 May 2024

 

 

खास खबरें ढाई सालों में आम आदमी पार्टी की ओर से किए विकास का हिसाब मांगे शहरवासीः जयइंद्र कौर जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल हरसिमरत कौर बादल ने लंबी के लिए प्रचार करते हुए लोगों से यह जांचने के लिए कहा कि किस पार्टी ने आपको क्या दिया सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग

 

ब्रिटेन में पूर्व जासूस को जहर देने के मामले की तह तक जाएं : व्लादिमीर पुतिन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मॉस्को , 12 Mar 2018

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को कहा कि ब्रिटेन को पूर्व रूसी जासूस सर्गेइ स्क्रिपल को जहर देने के मामले में मॉस्को से चर्चा करने से पहले इसकी तह तक जाना चाहिए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुतिन के हवाले से बताया, "पहले चीजों की तह तक जाएं, फिर हम इस पर चर्चा करेंगे।"स्क्रिपल (66) को ब्रिटिश सीक्रेट इंटेलिजेंस सर्विस एमआई-6 के साथ सहयोग करने और यूरोप में रूस के अंडकवर खुफिया अधिकारियों के नाम का खुलासा करने के लिए 2006 में रूस में 13 वर्षो की कैद की सजा सुनाई थी। 2010 में स्क्रिपल को जासूसों की अदला-बदली कानून के तहत माफ कर दिया गया था और ब्रिटेन भेज दिया गया था।गौरतलब है कि स्क्रिपल और उनकी 33 वर्षीया बेटी युलिया पांच मार्च को एक शॉपिंग सेंटर के बेंच पर बेहोशी की हालत में मिले थे। दोनों फिलहाल अस्पताल में हैं और इनकी हालत गंभीर बनी हुई है।इससे पहले सोमवार को रूस के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि यह घटना ब्रिटेन में हुई है और यह रूस का मामला नहीं है।ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने कहा है कि स्क्रिपल और उनकी बेटी को जहर देने के मामले में रूस का हाथ होने की प्रबल संभावना है।इस संबंध में ब्रिटेन में रूस के राजदूत को तलब भी किया गया।

 

Tags: Vladimir Putin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD