Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूरा पालन किया जाए: जनरल पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की देखरेख में वोटिंग मशीनों का पूरक रैंडमाइजेशन किया गया फिल्म कुड़ी हरियाणे वल दी / छोरी हरियाणे आली के टीजर में जट्ट और जाटनी के रूप में चमके एमी विर्क और सोनम बाजवा

 

बिहार : बारात लेकर दूल्हे के द्वार पहुंची दुल्हन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 24 Feb 2018

दुल्हन को लाने के लिए आमतौर पर आपने दूल्हे को बारात लेकर उसके घर जाते देखा और सुना होगा, लेकिन पटना के मनेर में एक दुल्हन एक रथ (बग्घी) पर सवार होकर बारातियों के साथ अपने दूल्हे को लेने उसके द्वार पहुंची। बारात में सभी लोग गुलाबी रंग की पगड़ी पहने गाजे-बाजे के साथ नृत्य करते और झूमते नजर आए। आम शादियों से अलग शुक्रवार की रात्रि में हुए इस विवाह में न दहेज का झंझट था न परंपरा की बेड़ी। मनेर टोला के निवासी नौसेना अधिकारी विनोद कुमार राय की पुत्री स्नेहा की सगाई कुछ दिन पूर्व मधुबनी के जयनगर के रहने वाले अनिल कुमार यादव के साथ हुई थी। अनिल भी नौसेना में ही लेफ्टिनेंट कमांडर हैं। सगाई के समय ही तय हुआ था कि लड़की ही बारात लेकर दूल्हे के घर जाएगी। अनिल अपने परिवार के साथ दानापुर स्थित एक गेस्टहाउस में आकर ठहरे थे। स्नेहा शुक्रवार की शाम अपनी बहनों के साथ बग्घी पर सवार होकर बारात के साथ दानापुर गेस्ट हाउस पहुंची। दुल्हन के गांव की महिलाएं और पुरुष बराती बने थे। वर पक्ष ने बारात का स्वागत सत्कार किया। दुल्हन के पिता विनोद राय कहते हैं, "लड़कियों को लड़कों के सामान दिखाने का एक संदेश देने के तहत ये तय हुआ था कि उनकी बेटी बारात लेकर दूल्हे के घर जाएगी।" उन्होंने कहा कि स्नेहा मुंबई में एक निजी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है, जबकि दूसरी बेटी विनिता पुणे से एमबीबीएस कर रही है और छोटी बेटी विदुषी फैशन डिजाइनर है। इस विवाह से खुश स्नेहा ने बताया कि माता-पिता ने हम तीनों बहनों को कभी इसका एहसास नहीं होने दिया कि वे लड़कों से कम हैं। वे इस अनूठे तरीके से संपन्न हुए विवाह से भी प्रसन्न हैं। क्षेत्र में इस अनोखी बारात और शादी की चर्चा है। उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार भी इन दिनों दहेज विरोधी अभियान को लेकर जनजागरण अभियान चला रही है। 

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD