Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

एलसीईटी द्वारा छात्रों को नशे के नुक्सान बारे किया जागरुक, नशा रहित समाज की स्थापना करने का किया आह्वान

आज पंजाब के हर युवा को नशे के विरुद्ध एकत्र होने के लिए शैक्षिक संस्थाओं को आगे आना होगा: चेयरमैन गुप्ता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 04 Feb 2018

Last updated on: Feb 04, 2018, 00:00 IST

लुधियाना कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलाजी, कटानी कलां द्वारा अपने छात्रों को नशे के खिलाफ एकत्र होते हुए पढ़ाई के साथ साथ छात्रों को नशे के दुषप्रभाव बारे जागरुक करने का निर्णय भी किया गया है। इसी कड़ी के तहत कैंपस में एक सैमिनार का आयोजन करवा किसी भी तरह के नशे के दुषप्रभावों बारे जागरुक किया जा रहा है।इस अवसर पर एलसीईटी के प्रिंसीपल डा जरनैल सिहं ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकतर नशा शौंक व स्वाद के रूप में शुरू होता है जबकि इसके परिणाम बेहद भ्यानक होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज नशा देश के भविष्य को खोखला कर रहा है। उन्होंने कहा कि बेशक सरकार इस गंभीर विषय को लेकर चिंतित है और इसके लिए सख्त कानून भी बनाए गए हैं, परंतु फिर भी युवा कई बार डिपरेशन का शिकार होकर नशा करना शुरू कर देते हैं, जो बाद में उनकी जिंदगी तबाह कर देता है।मकैनिकल विभाग के मुखी वाई एन गुप्ता ने छात्रों को नशों के प्रभाव बारे जागरुक करते हुए कहा कि नशा करने वाले के साथ साथ्ज्ञ उसका पूरा परिवार बर्बाद हो जाता है और यह नुक्सान आने वाली पीढिय़ों पर भी पड़ता है। उन्होंने छात्रों को अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी तरह के नशे के खिलाफ एकत्र हो और साथ ही अपने आस पास नशा करने वाले व्यक्ति को इसके दुषप्रभाव बारे अवगत करवाते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।एलसीईटी के चेयरमैन विजय गुप्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज जिस तरह युवा पीढ़ी नशे की दलदल में घुस कर अपना जीवन बर्बाद कर रही है वह पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि पंजाब की जवानी इस तरह नशे में लिप्त हो रही है उसको इस दलदल से निकालने के लिए शैक्षिक संस्थाओं को आगे आना होगा। इस अवसर पर एलसीईटी के अध्यापकों ने भी छात्रों को नशे के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए किसी भी तरह के नशे से परहेज करने के लिए प्रेरित किया। अंत में सभी ने नशों के खिलाफ एकजुट होने की शपथ ली।

 

Tags: Ludhiana College of Engineering

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD