Saturday, 18 May 2024

 

 

खास खबरें हरसिमरत कौर बादल ने लंबी के लिए प्रचार करते हुए लोगों से यह जांचने के लिए कहा कि किस पार्टी ने आपको क्या दिया सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अम्बाला शहर रैली से पहला ही चुनाव लड़ रही बंतो कटारिया के हौसले बुलंद निर्दलीय उम्मीदवार शकील मुहम्मद ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में नामांकन पत्र वापस लिया हीरामंडी के वीडियो सॉन्ग "मासूम दिल है मेरा" के रिलीज पर ऋचा चड्ढा भावुक होकर बोलीं

 

जैकी श्रॉफ : सुभाष घई ने दिया था यह नाम

जन्मदिन 1 फरवरी, 1957

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Feb 2018

अभिनेता जैकी श्रॉफ का असली नाम जय किशन काकूभाई श्रॉफ है। उनके लंबे नाम के कारण फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने उन्हें 'जैकी' नाम दिया था। भारत की 9 भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुके जैकी गुरुवार को अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह लगभग 207 से भी अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। इनका जन्म 1 फरवरी, 1957 को एक गुजराती परिवार में महाराष्ट्र के लातूर शहर के उदगीर जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम काकूभाई हीराभाई श्रॉफ और मां का नाम रीता श्रॉफ है। 5 जून, 1987 को जैकी ने अपनी प्रेमिका आयशा दत्त से शादी कर ली, जो बाद में फिल्म निर्माता बन गईं। आयशा से जैकी के दो संतान हैं- बेटा टाइगर श्रॉफ (हेमंत जय) और बेटी कृष्णा है। जैकी और आयशा 'जैकी श्रॉफ एंटरटेन्मेंट लिमिटेड' नाम की एक मीडिया कंपनी भी चलाते हैं। 'सोनी टीवी' में भी इनका 10 प्रतिशत शेयर था, जिसे वर्ष 2012 में बेचकर उन्होंने सोनी टीवी के साथ 15 साल पुराने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया। श्रॉफ ने कुछ विज्ञापनों में मॉडल के रूप में भी काम किया है।श्रॉफ को 'जैकी' नाम सुभाष घई ने दिया था। जैकी ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत 1982 में फिल्म 'स्वामी दादा' से की थी। इसके बाद सुभाष घई ने अपनी फिल्म 'हीरो' में उन्हें लीड रोल दिया। 

इसके बाद जैकी ने कई छोटी-बड़ी फिल्मों में बहुत अच्छा काम किया। फिल्मों के अलावा वह मनोरंजन चैनल 'स्टार वन' पर प्रसारित शो 'इंडिया मैजिक स्टार' के जज भी रह चुके हैं। इनकी प्रमुख फिल्में हैं- 'स्वामी दादा', 'हीरो', 'अंदर बाहर', 'युद्ध', 'तेरी महरबानियां', 'अल्ला रक्खा', 'कर्मा', 'जवाब हम देंगे', 'काश', 'राम-लखन', 'परिंदा', 'मैं तेरा दुश्मन', 'त्रिदेव', 'वर्दी', 'दूध का कर्ज', 'सौदागर', 'किंग अंकल', 'खलनायक', 'गर्दिश', 'त्रिमूर्ति', 'बॉर्डर', 'बंधन', 'रिफ्यूजी', 'मिशन कश्मीर', 'फर्ज', 'यादें', 'लज्जा', 'देवदास', 'सरकार 3', 'हलचल', 'क्योंकि', 'भूत अंकल', 'धूम 3', 'हैप्पी न्यू ईयर', 'जज्बा', 'चॉक एंड डस्टर', 'फु ल एन फाइनल', 'भागम-भाग' और 'डर्टी पॉलीटिक्स' । जैकी को फिल्म 'परिंदा' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला, तो वहीं फिल्म 'खलनायक' के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के तौर पर नामांकित किया गया। 2007 में भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ठ योगदान के लिए जूरी अवार्ड भी मिला। इसके अलावा भी कई बार उन्हें पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।जैकी श्रॉफ आने वाली फिल्म 'ब्र्दस' में अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिखाई देंगे।

 

Tags: BOLLYWOOD , SPECIAL DAY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD