Saturday, 25 May 2024

 

 

खास खबरें "Omjee's सिने वर्ल्ड और सरताज फिल्म्स ने नई फिल्म 'अपना अरस्तू' का फर्स्ट लुक पोस्टर किया साझा।" नई खेल नीति के आ रहे हैं अच्छे नतीजे, पेरिस ओलिंपिक में चमकेंगे पंजाबी खिलाड़ी: मीत हेयर पंजाब के कई लोकसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी को मिली मजबूती, विपक्षी पार्टियों के आधा दर्जन से ज्यादा बड़े नेता आप में शामिल आप-कांग्रेस और भाजपा जाति और साम्प्रदायिक आधार पर लोगों का ध्रुवीकरण कर रहे: सुखबीर सिंह बादल सांसद संजीव अरोड़ा ने डॉ. सुरजीत पातर के घर जाकर पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की जिला वासियों के घरों की रसोई तक पहुंचा वोटर जागरूकता अभियान अनुमति मिले, तो 24 घंटे में महिलाओं को डालेंगे 1500 रुपएः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आप की 300 यूनिट मुफ्त वाली बिजली गुल, बिजली कटों से कराह रहे लोगः परनीत कौर बारादरी गार्डन में जयइंद्र कौर ने लोगों से मांगे भाजपा के लिए वोट अमृतपाल और सिमरनजीत सिंह मान जैसे लोग पंजाब के लिए खतरा : डॉ. सुभाष शर्मा कांग्रेस, भाजपा व आप का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब: एन.के.शर्मा पंजाब के वोटर पोलिंग बूथों पर लगी कतार की जानकारी घर बैठे ही जान सकेंगे : सिबिन सी युवा पर्वतारोहियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की एलपीयू ने अपने हजारों दूरस्थ और ऑनलाइन छात्रों के लिए ऑनलाइन फ्रेशमेन इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किए जब मीत हेयर चुनाव प्रचार के दौरान अपने पैतृक गांव कुरड़ पहुंचे स्टाइलिश अंदाज में दिखी ग्लोबल स्टार दीपिका पादुकोण भारत निर्वाचन आयोग की टीम द्वारा पंजाब में चुनाव तैयारियों का जायज़ा चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र के लिए 2024 के लोकसभा आम चुनाव के लिए मतदान तैयारियों की समीक्षा होशियार सिंह ने ईमान बेचने के बाद इस्तीफा दिया, देहरा अब मेरा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वनों की आग पर नियंत्रण पाने के लिए जन सहभागिता नितांत आवश्यक: मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना प्रधानमंत्री बताएं, आपदा में हिमाचल को कहां धन दिया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

स्लम सॉकर ने जीता लैंगिक विविधता पुरस्कार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नागपुर , 29 Jan 2018

स्लम सॉकर ने दिल्ली में बीते सप्ताह आयोजित इंटरनेशनल कन्वेंशन ऑफ फुटबाल बिजनेस-'फिक्की गोल' के पांचवें संस्करण में लैंगिक विविधता पुरस्कार (जेंडर डाइवर्सिटी अवार्ड) जीता। इस सम्मेलन का आयोजन अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) ने किया था।फिक्की ने भारत में फुटबाल के माध्यम से जेंडर डाइवर्सिटी (लैंगिंक विविधता) को बढ़ावा देने की दिशा में काम करने वाली संस्थाओं की पहचान करने और उनका सम्मान करने के लिए इस पुरस्कार की स्थापना की है।स्लम सॉकर लोगों को एक दूसरे से जोड़ने के लिए फुटबाल का सहारा लेता है। वह अपने कार्यक्रमों के माध्यम से जीवन जीने की कला सिखाता है और महिलाओं की दशा सुधारने की दिशा में काम करता है। साथ ही उसका मकसद सुविधाओं से वंचित भारतयी समाज को मजबूती प्रदान करना भी है।साल 2001 में शुरू की गई इस संस्था ने देश भर में लड़के और लड़कियों, महिला एवं पुरुषों के साथ मिलकर काम किया है। यह मुख्य रूप से लैंगिक मुद्दों को बढ़ावा देता है।

स्लम सॉकर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर अभिजीत बर्से ने भारत सरकार के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर तथा खेल सचिव राहुल भटनागर के हाथों यह पुरस्कार ग्रहण किया।बर्से ने कहा, "यह पुरस्कार उन लोगों को समर्पित है, जिन्होंने स्लम सॉकर को एक सच्चाई के रूप में स्थापित किया है। मेरे पिता विजय बार्से का एक सपना आज हजारों लोग साझा कर रहे हैं। यह पुरस्कार इन्हीं लोगों की मेहनत और प्रयासों का नतीजा है और यह हमारे भविष्य के कार्यक्रमों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। यह पुरस्कार यह भी संदेश देता है कि फुटबाल के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने के अपने लक्ष्य की ओर हम सही दिशा में अग्रसर हैं।"फिक्की और एआईएफएफ ने साल 2013 में भारतीय फुटबॉल उद्योग के विकास का समर्थन करने और खेल के बारे में रणनीतिक वार्ता को बढ़ावा देने के मकसद से फिक्की गोल की शुरुआत हुई थी। इस शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर फुटबाल से संबंधित विभिन्न नीति स्तर के संवाद हुए और फुटबाल तथा व्यवसाय के रूप में अंडर-17 विश्व कप के प्रभाव पर चर्चा हुई।

 

Tags: Rajyavardhan Singh Rathore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD