Monday, 27 May 2024

 

 

खास खबरें भारत आगे बढ़ रहा है और पंजाब पीछे जा रहा है: सुभाष शर्मा केंद्र के सहयोग से घग्गर की समस्या का जल्द होगा स्थाई समाधानः परनीत कौर हम आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लड़ रहे हैं : भगवंत मान जब तक केजरीवाल ज़िंदा है किसी में हिम्मत नहीं की आपका आरक्षण ख़त्म कर सके : अरविंद केजरीवाल क्यों आज मुद्दों पर बात नहीं कर रही बीजेपी : सुप्रिया श्रीनाटे कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला मोदी भ्रष्टाचार के केंद्र बिंदु, संविधान खत्म करने का ना देखें सपना : राहुल गांधी पीएम मोदी ने 22 लोगों के 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया : राहुल गांधी वोट के अधिकार को ख़रीदना चाहती है भाजपा : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भाजपा वाले नकली गोरक्षक, हम कर रहे गोसंरक्षण : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने सोहाना हॉस्पिटल का दौरा कर कैंसर मरीजों से मुलाकात की कांग्रेस संयुक्त सचिव रविंदर सिंह त्यागी हुए भाजपा में शामिल अब संजय टंडन का समर्थन करने दिव्यांग भी आये आगे तिवारी का चुनाव प्रचार भ्रामक और अराजकता का प्रतीक : रविंद्र पठानिया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खडूर साहिब से आप उम्मीदवार लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार गोल्डन टेंपल को बनाया जायेगा ग्लोबल सेंटर : राहुल गांधी पंजाब में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, चिंता का विषय: विजय इंदर सिंगला विजय इंदर सिंगला ने जारी किया घोषणापत्र, क्षेत्र के लिए किये कई वादे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान तेज किया, मुख्य मुद्दों की अनदेखी करने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आलोचना की भाजपा द्वारा बिट्टू को खारिज करने पर, वड़िंग को अपने ‘मित्र’ बिट्टू के लिए बुरा लगा सीएम भगवंत मान ने राजासांसी, अजनाला और मजीठा में कुलदीप धालीवाल के लिए किया प्रचार, अमृतसर के लोगों ने भारी वोटों से आप को जीत दिलाने का किया वादा

 

हमने हिंसा नहीं की, विरोध जारी रहेगा : करणी सेना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Jan 2018

श्री राजपूत करणी सेना ने शनिवार को दोबारा कहा कि वह 24 जनवरी को गुरुग्राम स्कूल बस हमले की घटना में शमिल नहीं थी। सेना ने कहा कि उनका आंदोलन तबतक जारी रहेगा, जबतक पद्मावत पर प्रतिबंध नहीं लग जाता। करणी सेना के प्रमुख लोकेंद्र सिंह कल्वी ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनके पास सबूत हैं कि उनका कोई कार्यकर्ता गुरुग्राम में स्कूल बस और अहमदाबाद समेत देश के अन्य हिस्सों में सिनेमाघरों पर हमलों का हिस्सा नहीं है।उन्होंने कहा, "कुछ घटनाएं दुख:द हैं। सिनेमाघरों में तोड़फोड़ करने वाले और अहमदाबाद में 40-50 मोटरसाइकिलों में आग लगाने वाले प्रदर्शनकारी मुझे नहीं जानते हैं और न ही मैं उन्हें जानता हूं। इससे क्या पता चलता है। लेकिन टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सब करणी सेना और राजपूत संगठनों ने किया है।"उन्होंने दावा किया, "प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक गुरुग्राम में मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोगों ने स्कूल बस पर हमला किया। वहीं हमारे लोगों ने पुलिस की मदद से बस को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।"उन्होंने कहा कि राजपूत ऐसे घृषित कार्य नहीं करते हैं। करणी सेना किसी भी जांच के लिए तैयार है।कल्वी ने कहा, "हम केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) समेत किसी भी जांच एजेंसी द्वारा जांच का विकल्प खुला रखते हैं। इन हमलों के पीछे कौन है, इसकी जांच सीबीआई को करने दी जानी चाहिए।"'पद्मावत' पर प्रतिबंध लगवाने में असफलता मिलने के लिए उन्होंने राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी को दोषी ठहराया।उन्होंने कहा कि हालांकि प्रदर्शन को तेज और तब तक जारी रखा जाएगा, जबतक 'पद्मावत' पर प्रतिबंध नहीं लग जाता।उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिक होने के नाते उन्हें फिल्म का विरोध करने का अधिकार है।उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों से सभी संभावित तरीकों से फिल्म का विरोध करने की अपील की।कल्वी ने गुरुवार को भी कहा था कि गुरुग्राम बस हमले में उनकी कोई भूमिका नहीं है और इस जघन्य कार्य के लिए उन्होंने संजय लीला भंसाली और उनकी टीम को दोषी ठहराया। उन्होंने दावा किया कि उत्तर भारत में कुल 4,318 सिनेमा हॉलों में से मात्र 48 सिनेमा हॉलों में फिल्म चली है।

 

Tags: PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD