Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

भारत, कंबोडिया के बीच 4 समझौतों पर हस्ताक्षर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Jan 2018

Last updated on: Jan 27, 2018, 00:00 IST

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कंबोडियाई समकक्ष हुन सेन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के बाद शनिवार को दोनों देशों के बीच जल संसाधन विकास की एक परियोजना के लिए ऋण और मानव तस्करी रोकने सहित कुल चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। विदेश मंत्रालय के अनुसार, एग्जिम बैंक ऑफ इंडिया और कंबोडिया सरकार के बीच 'स्टंग स्व हैब जल संसाधन विकास परियोजना' के वित्त पोषण के लिए 369.2 लाख डॉलर के एक समझौते पर हस्ताक्षर हुआ।भारत और कंबोडिया के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाने और मित्रवत संबंधों को मजबूत करने को लक्षित वर्ष 2018-2022 के लिए एक सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम पर हस्ताक्षर किए गए।दोनों देशों के बीच आपराधिक मामलों में आपसी कानूनी सहयोग पर एक समझौता हुआ, जिसका मकसद आपराधिक मामलों में सहयोग और कानूनी सहायता के जरिए अपराधों को रोकने, जांच करने और कार्रवाई करने में दोनों देशों की प्रभावकता बढ़ाना है।मानव तस्करी रोकने में सहयोग पर एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हुआ। इसका उद्देश्य मानव तस्करी से संबंधित प्रत्यावर्तन, बचाव और रोकथाम के मुद्दों पर द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाना है।हुन सेन यहां भारत-आसियान देशों की संवाद साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने बुधवार को यहां पहुंचे थे। इस दौरान वह भारत के 69वें गणतंत्र दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित 10 आसियान देशों के राष्ट्राध्यक्षों में शामिल थे।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD