Saturday, 25 May 2024

 

 

खास खबरें स्टाइलिश अंदाज में दिखी ग्लोबल स्टार दीपिका पादुकोण भारत निर्वाचन आयोग की टीम द्वारा पंजाब में चुनाव तैयारियों का जायज़ा चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र के लिए 2024 के लोकसभा आम चुनाव के लिए मतदान तैयारियों की समीक्षा होशियार सिंह ने ईमान बेचने के बाद इस्तीफा दिया, देहरा अब मेरा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वनों की आग पर नियंत्रण पाने के लिए जन सहभागिता नितांत आवश्यक: मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना प्रधानमंत्री बताएं, आपदा में हिमाचल को कहां धन दिया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने अहंकार को अपनी सोच पर हावी न होने दें: टंडन की तिवारी को सलाह 'आप की आवाज़' पार्टी के अध्यक्ष प्रेम पाल चौहान ने टंडन को समर्थन देने की घोषणा की इंडिया गठबंधन को स्पष्ट और निर्णायक जनादेश मिलने जा रहा है : जयराम रमेश समाना के लोगों ने परनीत कौर को दिया जीत दिलाने का भरोसा, परनीत ने भी कहा संसद पहुंचते ही हरेक मांग होगी प्रमुखता के पूरी अटारी गांव झीता दयाल सिंह की पूरी पंचायत कांग्रेस में शामिल बसपा के चंडीगढ़ प्रभारी सुदेश कुमार खुरचा आम आदमी पार्टी में हुए शामिल बटाला में लोगों की भीड़ देख मान ने कहा - ये आप की आंधी है, पंजाब बनेगा हीरो, इस बार 13-0' आप ने पंजाब में बीजेपी, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (बादल) को दिया बड़ा झटका! कई बड़े नेता आप में शामिल मोदी सरकार ने प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया : चुग मलोया राजपूत धर्मशाला में सैंकड़ों महिलाओं ने दिया भाजपा को समर्थन राजा वड़िंग ने लुधियाना में विभाजनकारी राजनीति कि बजाय विकास को प्राथमिकता दी आम आदमी पार्टी अनुसूचित जातियों और समाज के कमजोर वर्गों के साथ भेदभाव कर रही: सरदार सुखबीर सिंह बादल हजारों मजदूरों ने दिया गुरजीत सिंह औजला को समर्थन 4 जून को नतीजे घोषित होते ही देश की जनता देखेगी इंडी गठबंधन का दंगल और इनके तीन तलाक : शहजाद पूनावाला चंडीगढ़ में चल रहा है कांग्रेस और आप का फ्रेंडशिप विद बेनीफिट खेल : शहजाद पूनावाला

 

मोदी राज में संवैधानिक संस्थाओं पर उठ रहे सवाल : संजय सिंह

संजय सिंह
संजय सिंह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 20 Jan 2018

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यहां शनिवार को कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश की संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे हैं। हर जगह इंसाफ का गला दबाने की कोशिश की जा रही है।उन्होंने कहा, "यह कितना दुखद है कि अभी हाल ही में चार सर्वोच्च न्यायाधीशों को मीडिया के सामने आकर कहना पड़ा है कि लोकतंत्र खतरे में है।" संजय सिंह ने शनिवार को वीवीआईपी गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में निर्वाचन आयोग द्वारा आप के बीस विधायकों को अयोग्य ठहराने के फैसले पर सवाल उठाए और उम्मीद जताई कि सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई में पार्टी को इंसाफ मिलेगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को अदालत के इंसाफ पर पूरा भरोसा है।उन्होंने गुजरात से लाए गए निर्वाचन आयुक्त ए.के. जोति पर वार करते हुए कहा कि उनका रिटायरमेंट तीन दिन बाद होने वाला है। वफादारी दिखाने के लिए जाते-जाते वह भाजपा एजेंट की तरह काम करते हुए यह असंवैधानिक फैसला कर गए।संजय ने आरोप लगाया कि जोति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने पुराने रिश्तों का ख्याल रखा। मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो जोति उनके मुख्य सचिव थे। उन्होंने वफादारी कई मौकों पर दिखाई है। आयोग में उनके आते ही ईवीएम संदिग्ध होने लगी। अगर उनका सहयोग न मिलता तो, इस बार भाजपा को गुजरात की सत्ता मिलना मुश्किल था।

सिंह ने आप के संसदीय सचिवों का नियुक्ति पत्र दिखाते हुए कहा कि इसमें साफ लिखा है कि किसी भी प्रकार से इन्हें सरकारी सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। जब इन विधायकों को बतौर संसदीय सचिव बनाए जाने पर कोई सुविधा दी ही नहीं गई, तो यह लाभ का पद कैसे हो गया?उन्होंने कहा कि इस तरह किया जा रहा है, जैसे सिर्फ आप ने ही संसदीय सचिव बनाए हों। पहले से ही संसदीय सचिवों के कई मामले हैं। वर्ष 2006 में दिल्ली में ही शीला दीक्षित की सरकार के कार्यकाल में 19 विधायकों को संसदीय सचिव बनाया गया और जब उनके लाभ के पद की बात उठी, तो उन्होंने इस मामले में पूर्व से लागू होने वाले फैसले के तौर पर राष्ट्रपति से मंजूरी ले ली। आप सांसद ने कहा कि इसी तरह झारखंड और छत्तीसगढ़ में कई संसदीय सचिव बनाए गए। उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया और जब सवाल उठा तो पूर्व से प्रभावी कानून बनाकर बाधा दूर कर ली गई। हरियाणा में चार विधायकों को संसदीय सचिव बनाया गया। मामला अदालत गया तो उनकी बतौर संसदीय सचिव नियुक्त रद्द हुई, मगर बतौर विधायक सदस्यता नहीं गई।उन्होंने कहा कि ऐसा ही पश्चिम बंगाल, पंजाब और मध्य प्रदेश में भी हुआ। लेकिन दिल्ली में चुनाव आयोग ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए बगैर इन विधायकों का पक्ष सुने उनकी सदस्यता रद्द करने की सिफारिश कर दी, जिससे आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा हो गया है। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस्तीफा मांगे जाने के सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि उन्हें सबसे पहले इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांगना चाहिए, क्योंकि जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो वहां उन्होंने भी अपने विधायकों को संसदीय सचिव बनाया था।

 

Tags: SANJAY SINGH

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD