Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें 'बाइपोलर' के साथ नवान संधू का नया संगीत सफर राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने गुरुद्वारा ज्योति सरूप, फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर अरदास की डॉ. जितेंद्र सिंह ने श्रीनगर में 59वीं पूर्व-सेवानिवृत्ति परामर्श कार्यशाला और 13वें बैंकर्स जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया अमित शाह ने आज नई दिल्ली में स्लम्स के पुनर्वास के मुद्दे पर एक समीक्षा बैठक की कविन्द्र गुप्ता ने फतेहपुर में श्री सर्व धर्म पीठ के तपोस्थान मुख्य दरबार साहिब का लोकार्पण किया महिला मोर्चा ने नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवनशैली संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, कम ईंधन व जीरो ऑयल रेसिपी कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप का जीवन आज़ादी के त्याग और लगातार संघर्ष का एक अनोखा उदाहरण है : ओम बिरला किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को मिली बड़ी सफलता, आठ वर्ष पुराना वित्तीय विवाद सुलझा : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 से गुलाब चंद कटारिया ने प्रमुख शहर चौराहों का निरीक्षण किया नरेन्द्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मार्क कार्नी से मुलाकात की राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर रहाटकर ने गुलाब चंद कटारिया से की शिष्टाचार भेंट नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन में "नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने" पर आयोजित सत्र को संबोधित किया राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विकास को लेकर रिजनल प्लान 2041 होगा तैयार नायब सिंह सैनी ने हरविन्द्र कल्याण के साथ विस परिसर में किया योग प्रोटोकॉल का अभ्यास खरीफ़ फ़सलों के लिए रासायनिक खादों का सही वितरण करें ताकि किसानों के लिए खाद की कमी न रहे : श्याम सिंह राणा प्रदेश के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में तकनीकी शिक्षा को किया जा रहा है अपग्रेड - महीपाल ढांडा हरियाणा की इंटरनेशनल योगा डे समारोह में रिकॉर्ड हिस्सेदारी का लक्ष्य आधुनिक तकनीक की 52 स्टेटिकल कृषि लैब खोलने की स्वीकृति - नायब सिंह सैनी भारत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से विश्व को दिया स्वस्थ जीवन जीने का संदेश : राजेश नागर केएमपी एक्सप्रेसवे विकसित भारत-2047 की बनेगा शान : राव नरबीर सिंह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का लिखा गया नया अध्याय - डॉ. अरविंद शर्मा

 

स्वरोज़गार सृजन में तकनीकी शिक्षा अनिवार्य है- इमरान रजा अंसारी

विभाग के दीक्षांत सह सम्मान समारोह में भाग लिया

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 18 Jan 2018

Last updated on: Jan 18, 2018, 00:00 IST

युवा सेवा एवं खेल, सूचना तकनीकी तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री इमरान रजा अंसारी ने आज कहा कि सरकार तकनीकी शिक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने हेतु वचनबद्ध है, जिससे युवा स्वरोज़गार सृजन करने के योग्य बनेंगे। मंत्री ने यह बात आईटीआई जम्मू में तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित दीक्षांत सह सम्मान समारोह के दौरान सम्बोधित करते हुए कही।अंसारी ने कहा कि पूरे राज्य में आईटीआई स्थापित करने का उद्देष्य युवाओं को कौशल प्रषिक्षण उपलब्ध करवाना है ताकि वे रोज़गार प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि कौशल विकास एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है जिस पर राज्य में बेरोजगारी की समस्या को दूर करने हेतु ध्यान केन्द्रित करने की आवष्यकता है।मंत्री ने कहा कि सरकार ने इस क्षेत्र में वृद्धि लाने हेतु पहले से ही विभिन्न कदम उठाये हैं ताकि राज्य के युवाओं को आवष्यक तकनीकी शिक्षा दी जा सके। 

मंत्री ने विभाग के अधिकारियों पर लोगों को कौशल प्रशिक्षण के लाभों के बारे में जागरूक करने के लिए बल दिया। उन्होंने कहा कि कौशल प्रषिक्षण आज की आवष्यकता है तथा विभिन्न आईटीआई से उत्तीर्ण हुए युवाओं ने स्वयं के रोजगार स्थापित किये हैं जो दुसरों को भी रोजगार दे रहे हैं।मंत्री ने इस अवसर पर घोशणा की कि अखनूर, पाडर औ राजौरी में क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी प्रषिक्षण देने के इरादे से नये आईटीआई स्थापित किये जाऐंगे। तकनीकी शिक्षा निदेषक शबनम कांबली, तकनीकी शिक्षा राज्य बोर्ड सचिव, आईटीआई जम्मू के प्रिंसिपल और अन्य वरिश्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।मंत्री ने आईटीआई से उत्तीर्ण हुए छात्रों के मध्य प्रमाणपत्र भी वितरित किये। मंत्री ने आईटीआई जम्मू के विभिन्न ट्रेडस का दौरा कर छात्रों और शिक्षकों के साथ बातचीत भी की।

 

Tags: Molvi Imran Raza Ansari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD