Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूरा पालन किया जाए: जनरल पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की देखरेख में वोटिंग मशीनों का पूरक रैंडमाइजेशन किया गया फिल्म कुड़ी हरियाणे वल दी / छोरी हरियाणे आली के टीजर में जट्ट और जाटनी के रूप में चमके एमी विर्क और सोनम बाजवा

 

अलगाव की बात में सुख नहीं : भागवत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर , 15 Jan 2018

अलग होने की बात या अलगाव की बात में सुख नहीं है। जोड़ने वाली बात में भारत की संस्कृति है। भारत को जोड़ने वाले हमारे पूर्वज हैं। ये बातें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने सोमवार को स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कही।  संघ की ओर से उनका उद्बोधन कार्यक्रम राजधानी रायपुर में साइंस कॉलेज मैदान में हुआ।उन्होंने कहा किए सत्ता कृत्रिम है और सत्ता की मुद्रा सुख के बाजार में चलना बंद हो जाती है। स्वत्व की सुरक्षा के लिए समूह बनते हैं। धर्म सबका एक हो ही नहीं सकता, क्योंकि रुचि सबकी अलग-अलग है। संघ प्रमुख ने कहा, "हम भारत के लोग हैं। यदि भारत ही नहीं रहेगा तो हम-आप रह नहीं सकते, भारत को एक रहना पड़ेगा। भारत की एकता व अखंडता एकात्मता की आड़ आने वाली कोई चीज हमारे सुख का कारण नहीं बनेगी। वह हमारे दुख का कारण बनेगी। अभी तक ऐसा ही होता आया है।"उन्होंने कहा, "जब तक हम भारत के नाते जी रहे थे, उद्यम कर रहे थे। अपने वैभव के लिए अपनी सुरक्षा प्रतिष्ठा के लिए लड़ रहे थे। भारत के नाते तब तक हमारी कभी पराजय नहीं हुई। हमको लूटने-खसोटने के लिए देश की सीमाओं के अंदर कोई प्रवेश नहीं कर सका। जिस दिन हमने अलग-अलग सोचना शुरू किया, अपने आपको अलग मानना शुरू किया, अपने स्वार्थ को बाकी लोगों के स्वार्थ से ऊपर माना, देश के स्वार्थ के ऊपर माना, तब हमारा देश टूट गया।"संघ प्रमुख ने कहा, "सम्पूर्ण विश्व के अर्थकारण का पहले नंबर का देश कर्जा लेने वाला देश हो गया। इतिहास में जब भी हमने भारत के लिए एक होकर अपनी स्वतंत्रता के लिए प्रयास किया, तब हम जीत गए।"भागवत ने कहा कि अफगानिस्तान से बर्मा तक और तिब्बत की चीन की धरा से श्रीलंका के दक्षिण तक जितना जनसमूह रहता है, उनके पूर्वज समान हैं। उन्होंने कहा, "अगर बड़ा काम करना चाहते हो, तो उसके लायक बनो। मनुष्य बुद्धि के बल पर राजा बनता है। समूह के सुख के लिए व्यक्तिगत सुख को छोड़ना पड़ेगा। मनुष्य खुद पर विश्वास रखता है। याद रखो, जिसका संख्याबल ज्यादा होता, उसकी चलती है।"भागवत से कहा कि संघ के माध्यम से आदिवासियों को बचाने के लिए बस्तर में प्रयास करने की आवश्यकता है।इस दौरान छत्तीसगढ़ गोंड समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन सिंह टेकाम ने कहा कि आज समाज में जागृत समरसता की आवश्यकता है। आदिवासी समाज को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आदिवासियों ने राष्ट्रहित के लिए बलिदान दिया है। देश को संभालने की आवश्यकता है। कुछ लोग धर्म परिवर्तन का प्रयास कर रहे हैं।

 

Tags: Mohan Bhagwat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD