Saturday, 25 May 2024

 

 

खास खबरें 'आप की आवाज़' पार्टी के अध्यक्ष प्रेम पाल चौहान ने टंडन को समर्थन देने की घोषणा की 'आप की आवाज़' पार्टी के अध्यक्ष प्रेम पाल चौहान ने टंडन को समर्थन देने की घोषणा की इंडिया गठबंधन को स्पष्ट और निर्णायक जनादेश मिलने जा रहा है : जयराम रमेश समाना के लोगों ने परनीत कौर को दिया जीत दिलाने का भरोसा, परनीत ने भी कहा संसद पहुंचते ही हरेक मांग होगी प्रमुखता के पूरी अटारी गांव झीता दयाल सिंह की पूरी पंचायत कांग्रेस में शामिल बसपा के चंडीगढ़ प्रभारी सुदेश कुमार खुरचा आम आदमी पार्टी में हुए शामिल बटाला में लोगों की भीड़ देख मान ने कहा - ये आप की आंधी है, पंजाब बनेगा हीरो, इस बार 13-0' आप ने पंजाब में बीजेपी, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (बादल) को दिया बड़ा झटका! कई बड़े नेता आप में शामिल मोदी सरकार ने प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया : चुग मलोया राजपूत धर्मशाला में सैंकड़ों महिलाओं ने दिया भाजपा को समर्थन राजा वड़िंग ने लुधियाना में विभाजनकारी राजनीति कि बजाय विकास को प्राथमिकता दी आम आदमी पार्टी अनुसूचित जातियों और समाज के कमजोर वर्गों के साथ भेदभाव कर रही: सरदार सुखबीर सिंह बादल हजारों मजदूरों ने दिया गुरजीत सिंह औजला को समर्थन 4 जून को नतीजे घोषित होते ही देश की जनता देखेगी इंडी गठबंधन का दंगल और इनके तीन तलाक : शहजाद पूनावाला चंडीगढ़ में चल रहा है कांग्रेस और आप का फ्रेंडशिप विद बेनीफिट खेल : शहजाद पूनावाला भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डॉ. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार किसी के बहकावे में न आना, सिंगला को चुनाव जिताओ : सचिन पायलट प्लास्टिक कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान आवश्यक: मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना मान ने पंजाब के लोगों को दिया ‘पावर शॉक’ : डॉ. सुभाष शर्मा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है मीत हेयर का काफ़ला एन.के.शर्मा ने पटियाला का पहरेदार बन कांग्रेस, भाजपा व आप से पूछे पांच सवाल

 

उप्र : विपक्षियों को एकजुट करने की अखिलेश की मुहिम को झटका

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 06 Jan 2018

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फूलपुर व गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव के बहाने विपक्षी दलों को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ लामबंद करने की कवायद शुरू की थी। इसके लिए शनिवार को एक अहम बैठक बुलाई थी, जिसमें गैरभाजपाई दलों को न्यौता दिया गया लेकिन बैठक में किसी के न पहुंचने से उनकी मुहिम को तगड़ा झटका लगा है। लखनऊ में जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट के कार्यालय में शनिवार को अखिलेश यादव ने विपक्षी दलों के नेताओं को बैठक के लिए आमंत्रित किया था। लेकिन विपक्षी दल बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का कोई नुमाइंदा इस बैठक में हिस्सा लेने नहीं पहुंचा। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। निकाय चुनाव के बाद सिकंदरा विधानसभा उप चुनाव में भी कांग्रेस ने सपा के प्रत्याशी के खिलाफ अपना प्रत्याशी उतारा था। बसपा के इस बैठक में नहीं शामिल होने की पहले से ही संभावना थी। सपा सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव ने कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को न्यौता भेज कर कहा था कि लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर संपूर्ण विपक्ष की एकता बेहद जरूरी है। लेकिन इस बैठक में सपा नेताओं के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के रमेश दीक्षित, अपना दल गुट की पल्लवी तथा जदयू के शरद यादव गुट के नेता ही दिखाई दिए। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद गोरखपुर और फूलपुर की सीट खाली है। इन दोनों ही सीटों पर 22 मार्च से पहले चुनाव होना है। उम्मीद है कि फरवरी में होने वाले चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ ही यहां भी उपचुनाव होंगे।

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD