Monday, 27 May 2024

 

 

खास खबरें भारत आगे बढ़ रहा है और पंजाब पीछे जा रहा है: सुभाष शर्मा केंद्र के सहयोग से घग्गर की समस्या का जल्द होगा स्थाई समाधानः परनीत कौर हम आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लड़ रहे हैं : भगवंत मान जब तक केजरीवाल ज़िंदा है किसी में हिम्मत नहीं की आपका आरक्षण ख़त्म कर सके : अरविंद केजरीवाल क्यों आज मुद्दों पर बात नहीं कर रही बीजेपी : सुप्रिया श्रीनाटे कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला मोदी भ्रष्टाचार के केंद्र बिंदु, संविधान खत्म करने का ना देखें सपना : राहुल गांधी पीएम मोदी ने 22 लोगों के 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया : राहुल गांधी वोट के अधिकार को ख़रीदना चाहती है भाजपा : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भाजपा वाले नकली गोरक्षक, हम कर रहे गोसंरक्षण : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने सोहाना हॉस्पिटल का दौरा कर कैंसर मरीजों से मुलाकात की कांग्रेस संयुक्त सचिव रविंदर सिंह त्यागी हुए भाजपा में शामिल अब संजय टंडन का समर्थन करने दिव्यांग भी आये आगे तिवारी का चुनाव प्रचार भ्रामक और अराजकता का प्रतीक : रविंद्र पठानिया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खडूर साहिब से आप उम्मीदवार लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार गोल्डन टेंपल को बनाया जायेगा ग्लोबल सेंटर : राहुल गांधी पंजाब में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, चिंता का विषय: विजय इंदर सिंगला विजय इंदर सिंगला ने जारी किया घोषणापत्र, क्षेत्र के लिए किये कई वादे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान तेज किया, मुख्य मुद्दों की अनदेखी करने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आलोचना की भाजपा द्वारा बिट्टू को खारिज करने पर, वड़िंग को अपने ‘मित्र’ बिट्टू के लिए बुरा लगा सीएम भगवंत मान ने राजासांसी, अजनाला और मजीठा में कुलदीप धालीवाल के लिए किया प्रचार, अमृतसर के लोगों ने भारी वोटों से आप को जीत दिलाने का किया वादा

 

इंदौर में बस-ट्रक की टक्कर से 4 स्कूली बच्चों सहित 5 की मौत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंदौर , 05 Jan 2018

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक निजी स्कूल की बच्चों से भरी बस और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में चार बच्चों और चालक की मौत हो गई, वहीं कई बच्चे घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। राज्य के परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अपरान्ह चार बजे के बाद इंदौर के बिचौली मर्दाना बायपास पर एक ट्रक ने स्कूल बस को टक्कर मार दी। बस दिल्ली पब्लिक स्कूल की थी। पुलिस उप महानिरीक्षक हरि नारायण चारी मिश्रा ने आईएएनएस को बताया कि इस हादसे में चार बच्चे और चालक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल बच्चों को बाम्बे हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। राज्य के परिवहन मंत्री सिंह ने इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।सूत्रों का कहना है कि संभवत: बस की स्टेयरिंग फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ है। वजह का सही खुलासा तो जांच से ही हो पाएगा। 

 

Tags: HADSA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD